Bihar news

वाहन जांच से भड़के बाइकर्स की करतूत; दारोगा का हाथ तोड़ दिया… पुलिस की सरे बाजार कर दी ऐसी की तैसी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वाहन जांच से भड़के बाइकर्स की करतूत; दारोगा का हाथ तोड़ दिया… पुलिस की सरे बाजार कर दी ऐसी की तैसी

Bihar News मुंगेर में वाहन जांच के दौरान मुफस्सिल थाने की पुलिस पर बाइक सवार दो युवकों ने हमला बोल दिया। इसमें दारोगा भोला सिंह का दायां हाथ टूट गया। बाइक सवार युवकों ने थानाध्यक्ष से भी बदसलूकी की। पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज करने के बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया। पुलिस ने बाइक भी जब्त किया है। दोनों युवक खगड़िया जिले के रहने वाले हैं।

थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को थाना के पास ही वाहनों की जांच की जा रही थी। इस बीच एक बाइक को रोका गया। बाइक पर दो युवक सवार थे, दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। जब वाहन के कागजात की मांग की गई तो दोनों युवक पुलिसवालों से उलझ गए।

युवक थानाध्यक्ष से भी बदसलूकी करने लगे। इस बीच दरोगा भोला सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो दोनों युवक ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद जवानों ने दोनों युवक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़ा गया युवक रोहित सिंह और मोहित सिंह खगड़िया जिला के रहीमपुर गांव का रहने वाला हैै।

दोनों युवक बाइक से मुंगेर स्थित सीताकुंड स्नान करने जा रहे थे। दोनों का आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगाल रही है। मुफस्सिल पुलिस ने खगड़िया पुलिस से संपर्क साधा है। घायल दरोगा को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जख्मी दरोगा के बयान पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *