बिहार में लालू का झोला ढो रही कांग्रेस! किसको सुना गए प्रशांत किशोर
बिहार में लालू का झोला ढो रही कांग्रेस! किसको सुना गए प्रशांत किशोर
रोहतास: नटवार में बिहार बदलाव सभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा तथा कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी को लालू प्रसाद यादव तथा राष्ट्रीय जनता दल चला रहे हैं। क्योंकि बिहार में कांग्रेस लालू यादव की पिछलग्गू पार्टी है। कांग्रेस के मंच पर कौन नेता रहेंगे और कौन नेता को चढ़ने नहीं दिया जाएगा? यह राजद के लोग तय करते हैं।
कांग्रेस लालू की पिछलग्गू- PK
प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस बिहार में लालू यादव की पिछलग्गू पार्टी है। कांग्रेस का नेतृत्व बिहार में लालू यादव करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच पर पप्पू यादव एवं कन्हैया कुमार को जगह नहीं मिलने पर कहा कि यह उनका मामला है।
वोटर लिस्ट पर SC का फैसला सही- प्रशांत किशोर
उन्होंने बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर कहा कि अदालत का निर्णय सही है। 18 साल से अधिक उम्र वाले युवाओं को वोट देने का अधिकार है। उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। चुनाव आयोग जो कर रहा है, वो गलत है। हमें विश्वास है कि कोर्ट से जरूर न्याय मिलेगा। जो लोग भी वोट देना चाहते हैं, उनको अधिकार मिलेगा, ये उम्मीद है। बता दें कि बिहार बदलाव यात्रा के तहत प्रशांत किशोर गुरुवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया।