Bihar news

जहानाबाद के बैराज से छोड़े गए पानी से उफान पर फल्गू नदी, नालंदा के 3 प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात, NDRF तैनात

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जहानाबाद के बैराज से छोड़े गए पानी से उफान पर फल्गू नदी, नालंदा के 3 प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात, NDRF तैनात

बिहार की फल्गू नदी में आई बाढ़ से नालंदा जिले के तीन प्रखंडों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जहानाबाद के उदेरास्थान बराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राहत बचाव कार्य शुरू है। एनडीआरएफ की दो बटालियन को नालंदा में तैनात किया गया है। प्रभावितों के बीच राशन पैकेट का वितरण किया गया है। एक तरफ राज्य में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है। वहीं दूसरी तरफ उदेरास्थान बराज से गुरुवार को 73,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे फल्गू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया।

फल्गू नदी अपने रौद्र रूप में दिख रही है जिसके चलते नालंदा के एकंगरसराय, हिलसा और करया परसुराय ब्लॉक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का पानी नालंदा के पश्चिमी इलाकों से होकर गुजर रहा है। जिसका प्रभाव बीती रात से ही दिखने लगा था। तटबंध में कटाव से गांव की सड़क बह गई। मुख्य सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है। खेतों में नदी का पानी घुस गया है। ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं एनडीआरएफ लोगों की मदद में जुटी हुई है। बाढ़ राहत शिविर में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था, मेडिकल कैंप की स्थापना, पशु चिकित्सा शिविर, सूखा राशन का वितरण, पॉलिथीन शीट्स का वितरण और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। इससे पहले शुक्रवार को गया जी की फल्गु नदी में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में मानपुर पुल के नीचे सो रहे 12 लोग बहते-बहते बच गए। पानी में घिरे लोग फल्गु की तेज धारा देख चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे, और फोन कर आसपास के तैराकों को बुलाया। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई। जिसके सकुशल सभी लोगों को बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *