PM मोदी बोले- ‘विकास की पटरी पर दौड़ा धर्म का पहिया’; कांग्रेस और आरजेडी बिहार के सम्मान और पहचान के लिए खतरा
PM मोदी बोले- ‘विकास की पटरी पर दौड़ा धर्म का पहिया’; कांग्रेस और आरजेडी बिहार के सम्मान और पहचान के लिए खतरा
PM Modi Bihar Visit: सोमवार को एक दिन के बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। उन्होने हरी झंडी दिखाकर पूर्णिया से पहली कमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाई। साथ ही चार ट्रेनों की सौगात भी दी। यहीं से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं का तोहफा दिया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि कांग्रेस वाले बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं। ये लोग बिहार को आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। मोदी ने कहा कि वोटबैंक के लिए आरजेडी और कांग्रेस उनके बचाव में उतर गई है। घुसपैठियों की वकालत कर रही है। लेकिन भारत में भारत का कानून चलेगा। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि तीन सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री दूसरी बार बिहार आए हैं।
विपक्ष ने जुटाए बिहार के अपमान के साधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस वालों के कारण बिहार के सम्मान और बिहार के पहचान की भी खतरा है। ये वही कांग्रेस है जिनके लोग बिहार की तुलना बीडी से करते हैं। बिहार की डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास के कार्यों से बिहार को समृद्ध करने में लगी है। किसानों के हित का ख्याल रखा। आज मखाना को जीआई टैग किस सरकार की देन है। 90 दशक की सरकार के समय बिहार से बाहर मखाना के बारे में कोई जानता था क्या? लेकिन नीतीश कुमार के शासन में किसानों के आय बढ़ाने का काम किया गया। बिहार की जनता से वादा किया था कि मखाना बोर्ड का गठन करेंगे। कर दिखाया न। पर पिछली सरकार को प्रगति रास नहीं आ रही थी। तब की सरकार किसानों का शोषण किया। बिहार की मिट्टी को धोखा दिया। आज वही बिहार अफ्रीका को रेल इंजन सप्लाई कर रहा है। दरअसल पिछली सरकार को अपनी तिजोरी भरना था। इसलिए जनता के लिए क्यों सोचते? ये लोग लालटेन जला कर हाथ से पैसा बटोरने में लगे थे। इनकी चिंता में बिहार नहीं अपना परिवार का विकास था।
विकास का भी दौड़ाया पहिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान विकास की गाड़ी भी कम नहीं दौड़ाई। पीएम मोदी ने पूर्णिया की जनसभा से 40000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को पूर्णिया की जनता के हवाले किया पीएम मोदी करीब 46 करोड़ की लागत से बने पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन कर काफी राहत पहुंचाई। पीएम मोदी 40,000 से अधिक लाभार्थियों को पक्का घर सौंपा। पीएम मोदी अररिया-गलगलिया रेलखंड पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर जनता का भरोसा रखा। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को भी रवाना किया।
एक भी घुसपैठिया नहीं रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया की धरती से घुसपैठिए को ललकारते कहा कि बिहार में एक भी घुसपैठिया नहीं रहेगा। ये कांग्रेस और राजद वाले लोग घुसपैठिए को बचाने में लगे हैं। ये लोग बेशर्मी की हद भी पार कर चुके हैं। ये राजद और कांग्रेस वाले लोग देश की सुरक्षा और सम्मान को भी दाव पर लगा दे रहे हैं। ये राजद और कांग्रेस वाले जितना कर ले पर यह मोदी की गारंटी है कि यहां जो भी घुसपैठिए हैं उन्हें बाहर जाना ही पड़ेगा। जो नेता बचाव कर रहे हैं उन्हें चुनौती दे रहूंगा कि आप घुसपैठिए को बचाने की जितनी कोशिश कर लें पर यह में होने नहीं दूंगा। ये राजद और कांग्रेस वाले लोग घुसपैठिए की ढाल बने हुए है। ये लोग चाहे जितना जोर लगा लें, लेकिन एक भी घुसपैठिए को बिहार में रहने नहीं दिया जाएगा। घुसपैठिए के सवाल पर सरकार कार्रवाई भी करेगी। और देश में इसके परिणाम अच्छे रहेंगे।