बिहार पुलिस में 55000 पदों पर भर्ती होगी, खड़ा होइए…जल्दी से बहाली करिए; CM नीतीश
बिहार पुलिस में 55000 पदों पर भर्ती होगी, खड़ा होइए…जल्दी से बहाली करिए; CM नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू सभागार में नव नियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि जल्द ही 55 हजार और पुलिस पदों पर बहाली की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया.
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिया. बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस में खाली पड़े पदों को भरा जायेगा. अब बिहार पुलिस में 2 लाख 29 हजार लोग होंगे. जरूरत होगी और और ज्यादा लोगों को बहाल किया जायेगा. सीएम नीतीश ने अधिकारियों को खड़ा करा कर कहा कि बताइए..खाली पड़े पदों पर जल्दी बहाली करेंगे न ? मंच पर मुख्य सचिव से लेकर गृह विभाग के प्रधान सचिव,डीजीपी से लेकर तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे.
बिहार पुलिस में जल्द ही 55 हजार पदों पर बहाली की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को यह घोषणा की। 21391 नवनियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र देते हुए अधिकारियों से पुलिस में आगामी भर्ती प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। सीएम ने अपने संबोधन के दौरान मंच पर बैठे पुलिस और सरकार के आला अधिकारियों को खड़ा करवा दिया और भर्तियों में देरी होने पर नाराजगी जाहिर की।
पटना के बापू सभागार में शनिवार को नवचयनित सिपाहियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नए सिपाहियों को नियुक्ति पत्र बांटे। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि 21391 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र मिल गए हैं। अब आने वाले समय में 55000 पदों पर भर्ती होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में जितनी महिलाएं हैं, उतनी किसी राज्य में नहीं है। 2005 में उनके सत्ता में आने से पहले बिहार में पुलिसकर्मियों की संख्या महज 42481 थी। इसे बढ़ाकर 1.10 लाख कर दिया गया। सीएम ने कहा कि दो साल पहले उन्होंने राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या को और बढ़ाते हुए 2.29 लाख करने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में बड़ी संख्या में सिपाहियों को नियुक्त किया गया है। साथ ही 55 हजार और पदों पर बहाली की जाएगी।
नीतीश ने अफसरों से कहा- खड़े हो जाइए
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने मंच पर अफसरों को खड़ा होने के लिए कह दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा बिहार पुलिस में शेष बचे हुए पदों पर भी जल्द से जल्द बहाली कर दीजिए। हर जगह लोगों की भर्ती होनी चाहिए। इसमें इतना देरी क्यों हो रही है।
इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि 19838 सिपाहियों की बहाली की प्रक्रिया जारी है। इसकी परीक्षा अगले महीने निर्धारित है। सीएम ने बाकी पदों पर भी तुरंत भर्ती प्रक्रिया शुरू करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।