Breaking News

एकजुट रहें, जनता के पास जाएं; बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश ने NDA के नेताओं को सौंपा टास्क

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एकजुट रहें, जनता के पास जाएं; बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश ने NDA के नेताओं को सौंपा टास्क

एनडीए के दल एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव में जाएंगे और सरकार की उपलब्धियां आम जनता को बताएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए में शामिल दलों हम (सेक्युलर), लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के नेताओं के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एनडीए के घटक दलों को एकजुटता का संदेश देते हुए समन्वय से काम करने की नसीहत दी।

बैठक में हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव संजय पासवान और मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, जबकि रालोमो के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी और गणेश चंद्रवंशी शामिल हुए। जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और भाजपा से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता के बीच पिछले 20 वर्षों में हुए बदलावों की जानकारी देने का टास्क घटक दलों को दिया।

साथ ही चुनाव की रणनीतियों पर भी चर्चा की। नेताओं को 2005 से पहले के हालात और 2025 की वर्तमान स्थिति भी बताई गई। कहा गया कि शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, परिवहन समेत तमाम क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी जनता को दी जाए, ताकि लोग जागरूक हो सके।

चुनाव के दौरान किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है, इन मुद्दों का चयन आपसी सहमति से किए जाने पर चर्चा हुई। मालूम हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने जदयू और भाजपा कोटे के मंत्रियों और नेताओं के साथ भी बैठक कर समन्वय बनाए रखने आदि पर जोर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *