Breaking News

गांव-गांव जाएंगे भाजपा के सांसद-विधायक; स्थापना दिवस पर बिहार बीजेपी लॉन्च करेगी चुनावी प्लान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गांव-गांव जाएंगे भाजपा के सांसद-विधायक; स्थापना दिवस पर बिहार बीजेपी लॉन्च करेगी चुनावी प्लान

भाजपा के 75वें स्थापना दिवस पर कई चुनावी अभियान का भी आगाज होगा। स्थापना दिवस पर छह अप्रैल से बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक बीजेपी पखवारा मनाएगी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक, सांसद सहित सभी सीनियर नेता 10 से 12 अप्रैल तक गांव गांव जायेंगे। ‘चलो गांव की ओर’ अभियान चलेगा। प्रदेश संगठन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द प्रदेश कार्यसमिति बनेगी। हालांकि उन्होंने कोई समय सीमा नहीं बतायी।

इस दौरान दिलीप जायसवाल ने वक्फ पर विपक्ष को घेरा। उन्होने कहा कि लालू के बगैर तेजस्वी की कोई पहचान नहीं है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं। मेरे पिता कुछ नहीं थे, इसके बाद भी बीजेपी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ का प्रबंधन अब बेहतर ढंग से होगा। जो पैसा पहले कुछ लोगों के पॉकेट में जाता था, वो अब नहीं होगा। पहले इसमें पारदर्शिता नहीं थी।

अब संशोधन के बाद आय में इजाफा होगा। 12 हजार करोड़ से ज्यादा राजस्व मिलेगा। जिसका फायद मुस्लिम समाज के लोगों को होगा। 2019 में वक्फ की आय 166 करोड़ थी। जो 2023-24 में घटकर सिर्फ 14 करोड़ रह गई। सच्चर कमिटी ने कहा था कि आय कम से कम 12 हजार करोड़ होनी चाहिए थी।

6 अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस है। इस मौके पर राज्य में एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी जिला मुख्यालय में 70 साल की यात्रा की प्रदर्शनी लगेगी। कार्यालय को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। बूथ स्तर पर पार्टी के झंडे लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *