Breaking News

नीतीश सरकार के मंत्रियों के जिलों का प्रभार बदला, देखें किसे कहां की जिम्मेदारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नीतीश सरकार के मंत्रियों के जिलों का प्रभार बदला, देखें किसे कहां की जिम्मेदारी

बिहार में चुनावी साल में नीतीश सरकार के मंत्रियों को नए सिरे से जिलों का प्रभार दिया गया है। बीते फरवरी में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद बने नए मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, कुछ पुराने मंत्रियों के प्रभार वाले जिले बदले गए हैं। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा अब मुजफ्फरपुर के ही प्रभारी मंत्री होंगे, उनसे भोजपुर जिला लेकर केदार प्रसाद गुप्ता को दे दिया गया है। केदार गुप्ता के प्रभार वाले मुंगेर जिले की जिम्मेदारी कृष्ण कुमार मंटू को सौंपी गई है। इसी तरह बेगूसराय के प्रभारी मंत्री मंगल पांडेय की जगह अब संजय सरावगी होंगे। गया की जिम्मेदारी नीतीश मिश्रा की जगह, सुनील कुमार को सौंपी गई है।

कैमूर जिले के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन की जगह प्रेम कुमार होंगे। प्रेम कुमार अब तक नवादा के प्रभारी मंत्री थे। अब नवादा का प्रभार जीवेश मिश्रा को सौंपा गया है। इसी तरह, सहरसा के प्रभारी मंत्री विजय मंडल होंगे, पहले इसकी जिम्मेदारी पूर्व मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के पास थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। शिवहर का प्रभारी मंत्री जमा खान की जगह मोती लाल प्रसाद को बनाया गया है।

किस मंत्री को किस जिले की जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट-

मंत्री का नाम आवंटित जिला
सम्राट चौधरी पटना
विजय सिन्हा मुजफ्फरपुर
विजय चौधरी पूर्णिया, नालंदा
बिजेंद्र यादव वैशाली
प्रेम कुमार कैमूर
श्रवण कुमार समस्तीपुर, मधेपुरा
संतोष कुमार सुमन औरंगाबाद
सुमित कुमार सिंह सारण
रेणु देवी सीवान
मंगल पांडेय दरभंगा
नीरज कुमार सिंह कटिहार
अशोक चौधरी सीतामढ़ी, जहानाबाद
लेशी सिंह मधुबनी
मदन सहनी सुपौल
नीतीश मिश्रा अररिया
महेश्वर हजारी खगड़िया
शीला कुमारी लखीसराय
सुनील कुमार पूर्वी चंपारण
जनक राम पश्चिम चंपारण
हरि सहनी अरवल
कृष्णनंदन पासवान गोपालगंज
जयंत राज रोहतास
जमा खान किशनगंज
रत्नेश सदा जमुई
केदार प्रसाद गुप्ता भोजपुर
सुरेंद्र मेहता बांका
संतोष कुमार सिंह भागलपुर
संजय सरावगी बेगूसराय
सुनील कुमार गया
जीवेश कुमार मिश्रा नवादा
राजू कुमार सिंह शेखपुरा
मोतीलाल प्रसाद शिवहर
विजय मंडल सहरसा
कृष्ण कुमार मंटू मुंगेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *