Special Note

Womens ODI World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें पूरा शेड्यूल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Womens ODI World Cup 2025: महिला वर्ल्ड कप भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानें पूरा शेड्यूल

Womens ODI World Cup 2025: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच भारत और श्रीलंका में होगा. 8 टीमों के बीच टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे, जिसके पूरे शेड्यूल की जानकारी आ गई गई है. जानिए भारत बनाम पाकिस्तान चर्चित मैच कब खेला जाएगा? हर मैच के वेन्यू और टाइमिंग की डिटेल.

महिला वर्ल्ड कप 2025 का पहला मैच मंगलवार, 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसमें मेजबान भारत और श्रीलंका आमने सामने होगी. हाइब्रिड मॉडल में होने वाले इस आयोजन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी.

कब खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड कप का ये मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा.

किस वेन्यू पर खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

महिला वर्ल्ड कप 2025 का फुल शेड्यूल

  • मंगलवार, 30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका- बेंगलुरु- 3 बजे
  • बुधवार, 1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड- इंदौर- 3 बजे
  • गुरुवार, 2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे
  • शुक्रवार, 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- बेंगलुरु- 3 बजे
  • शनिवार, 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे
  • रविवार, 5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे
  • सोमवार, 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका- इंदौर- 3 बजे
  • मंगलवार, 7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- गुवाहाटी- 3 बजे
  • बुधवार, 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे
  • गुरुवार, 9 अक्टूबर: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- विजाग- 3 बजे
  • शुक्रवार, 10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश- विजाग- 3 बजे
  • शनिवार, 11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- गुवाहाटी- 3 बजे
  • रविवार, 12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- विजाग- 3 बजे
  • सोमवार, 13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश- विजाग- 3 बजे
  • मंगलवार, 14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे
  • बुधवार, 15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे
  • गुरुवार, 16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश- विजाग- 3 बजे
  • शुक्रवार, 17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे
  • शनिवार, 18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान- कोलंबो- 3 बजे
  • रविवार, 19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड- इंदौर- 3 बजे
  • सोमवार, 20 अक्टूबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- कोलंबो- 3 बजे
  • मंगलवार, 21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान- कोलंबो—3 बजे
  • बुधवार, 22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- इंदौर- 3 बजे
  • गुरुवार, 23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड- गुवाहाटी- 3 बजे
  • शुक्रवार, 24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका- कोलंबो- 3 बजे
  • शनिवार, 25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका- इंदौर- 3 बजे
  • रविवार, 26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड- गुवाहाटी- 11 बजे
  • रविवार, 26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश- बेंगलुरु- 3 बजे
  • बुधवार, 29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1- गुवाहाटी/कोलंबो- 3 बजे
  • गुरुवार, 30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2- बेंगलुरु- 3 बजे
  • रविवार, 2 नवंबर: फाइनल- कोलंबो/बेंगलुरु- 3 बजे

इस टूर्नामेंट में होंगे कुल 31 मुकाबले

बता दें कि महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कुल 31 मुकाबले खेले जाने हैं. ये मुकाबले पांच वेन्यूज बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापत्तनम और कोलंबो में होंगे. पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में (पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने पर) में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में आयोजित होगा. फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा.

भारत 2013 के बाद पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है. 2022 के संस्करण की तरह इस बार भी 8 टीमें एक-दूसरे के खिलाफ राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के तहत खेलेंगी. इसके बाद अंकतालिका में टॉप-4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और मेजबान भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई किया है. वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए यहां तक पहुंचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *