Desh News

सृष्टि ने बनाया सोशल अवेयरनेस इनिशिएटिव्स में विश्व रिकॉर्ड।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सृष्टि ने बनाया सोशल अवेयरनेस इनिशिएटिव्स में विश्व रिकॉर्ड।

होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सृष्टि का नाम। बनाया सबसे अनोखा रिकॉर्ड। कहते है कभी कभी एक संदेश से ही जीवन की दिशा बदल जाती हैं। कुछ संदेश ऐसे होते है जो मन में समा जाते है। ऐसी ही एक बेटी के बारे में आपको बता रहे है जिसने अपनी उम्र से कही जायदा आत्मविश्वास, सहानुभूति के साथ अपने संदेश से समाज में जागरूकता सामने लाने का प्रयास किया। रिकॉर्ड गर्ल के नाम से प्रसिद्ध जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा की सृष्टि गुलाटी ने बनाया एक नया विश्व रिकॉर्ड। सोशल अवेयरनेस इनिशिएटिव्स ये सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जो इतनी कम उम्र में कभी नहीं बना। नन्ही सृष्टि गुलाटी ने इस अनोखे कार्य को कर दिखाया है। सृष्टि ने 9 वर्ष की छोटी उम्र में एक ही दिन में 61 विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बोलने की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सृष्टि का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड – सोशल अवेयरनेस इनिशिएटिव्स बाय ए चाइल्ड श्रेणी के तहत होप इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। प्रतिभा को किसी उम्र की आवश्यकता नहीं होती वह स्वयं भी जाहिर हो जाती हैं।

अपनी उम्र से कहीं अधिक आत्मविश्वास, सहानुभूति और जागरूकता के साथ, सृष्टि ने दवा की कीमत और दुरुपयोग, बाल शोषण जागरूकता, बिजली की बचत, संयुक्त परिवारों की भूमिका, किसानों का महत्व, पत्रकारिता, योग, भारतीय त्योहार, घरेलू हिंसा, बाल मजदूरी, भ्रूण हत्या, प्लास्टिक की समस्या,साइबर क्राइम, रक्तदान का महत्व, ट्रैफिक जागरूकता और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों को जोश के साथ संबोधित किया। सामाजिक चेतना फैलाने के लिए उनका समर्पण बचपन में ज्ञान, अभिव्यक्ति और उद्देश्य के एक दुर्लभ संयोजन को दर्शाता है। जिस उम्र में कई बच्चे सबके सामने बोल नहीं पाते उस नन्ही उम्र में ही सृष्टि ने अपनी प्रतिभा ओर ज्ञान से सबका ध्यान आकर्षित किया। सृष्टि का यह रिकॉर्ड हमें एक नई सीख भी देता हैं की आज के समय पर सभी को समाजिक ज्ञान होना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *