Bihar news

बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, उत्तर में बारिश की शुरुआत; पटना में कैसा रहेगा मौसम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बिहार में कब तक सताएगी गर्मी, उत्तर में बारिश की शुरुआत; पटना में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में 17 से 20 जून के बीच बारिश होगी। 15-16 जून से उत्तर बिहार में बारिश के गतिविधि की शुरुआत होगी। चार-पांच दिनों में बिहार में मानसून प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। पटना मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज से उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। जबकि दक्षिण बिहार के लोगों को अभी भी दो दिनों तक गर्मी का सामना करना होगा।

राज्य के अधिकतम तापमान में आज से गिरावट आने का पूर्वानुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो-तीन दिनों तक कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। शनिवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 3.5 और न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। पटना सहित 16 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार रहा।

पटना में आज ठनका और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने रविवार को पटना में ठनका और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का भी पूर्वानुमान है। शनिवार को सूरज की तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में 1.1 और न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। हालांकि बीच में कुछ देर के लिए आंशिक तौर पर बादल छाए रहे। राजधानी का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे लोगों को दिन के साथ ही रात में भी भीषण गर्मी का एहसास हुआ।

samastipur में आज का मौसम (Sunday Jun 15)

samastipur में न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकिअधिकतम तापमान 34.8 डिग्री तक जा सकता है. दिन भर में औसतन पारा 41.7 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा, हवा की गति ESE 20.9 km/h के आसपास रहेगी. हवा 42.7 km/h की स्पीड के साथ लगभग 35 डिग्री पर चलेगी.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *