Navodaya Result 2025 OUT:जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
JNV Result, Jawahar Navodaya Vidyalaya Class 6th, 9th Result 2025: बिहार में 12वीं बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट के बीच जवाहर नवोदय समिति (जेएनएस) ने मंगलवार (25 मार्च 2025) को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2025 का परिणाम जारी कर दिया। कक्षा 6 और कक्षा 9 में एडमिशन के लिए आयोजित हुई इस परीक्षा में जो भी स्टूडेंट शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JNVST 2025 Results: जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें-
1. रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
2. इसके होम पेज पर आपको 6/9वीं वीं एग्जाम रिजल्ट 2025 का लिंक दिखेगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें और आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
जवाहर नवोदय विद्यालय एडमिशन टेस्ट रिजल्ट 2025 में निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. छात्र का नाम
2. छात्र की जन्मतिथि
3. माता-पिता का नाम
4. परीक्षा का नाम एवं बोर्ड
5. प्राप्त अंक
6. कुल अंक
7. पासिंग स्टेटस
8. स्कूल का नाम
9. छात्र का रोल नंबर
10. पासिंग डिविजन
एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन दो फेज में कराया जाएगा। पहले फेज की परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को हो चुकी है। दूसरी फेज की परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को होगी।
परीक्षा का दूसरा फेज आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग जिलों को छोड़कर) बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला जिलों को छोड़कर) जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू-।, जम्मू-।। और सांबा के लिए) झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर) केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में आयोजित किया जाएगा।
सेलेक्ट हुए छात्रों को जमा कराने होंगे डॉक्युमेंट्स
इस परीक्षा में पास होने वाले स्टूडेंट्स को आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा जो कि डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन की है। परीक्षा पास करने वाले छात्रों को संबंधित दस्तावेज स्कूल में जमा कराने होंगे। परिणाम जारी होने के बाद NVS उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान नहीं करेगा। छात्रों को उस जिले में स्थित जेएनवी में प्रवेश दिया जाएगा जहां वे पढ़ रहे हैं। बता दें कि कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी 2025 परीक्षा 18 जनवरी को और कक्षा 9 के लिए 8 फरवरी को आयोजित हुई थी।
इन डेट्स में हुई थी परीक्षा
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से JNVST 2025 एंट्रेस एग्जाम का आयोजन 19 एवं 20 फरवरी 2025 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। जो छात्र इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे उनको देशभर के नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिया जायेगा और छात्र को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। शिक्षा के साथ ही एनवीएस छात्र को रहने, खाने पीने एवं मेडिकल सुविधाएं भी निशुल्क प्रदान करेगा।