श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज; श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे आज; श्रीलंका ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
SL vs AUS 1st ODI Match Toss Updates, Aaj ka Toss koun Jeeta, Steve Smith vs Charith Asalanka: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (12 फरवरी 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन कोलंबो में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
कोलंबो में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड (Australia Squad)
स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम जंपा।
श्रीलंका का स्कॉड (Sri Lanka Squad)
चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुष्का, नुवानीडु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालागे, वानिंदु हसरंगा, महीश तीक्ष्णा, जेफ्री वेंडरसे, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मोहम्मद शिराज, ईशान मलिंगा।
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 वनडे की सीरीज के लिए टीम घोषित कर दी है। लेफ्ट आर्म पेस बॉलिंग ऑलराउंडर चमिंडा विक्रमसिंघे चोट के कारण टीम में जगह नहीं बना सके। चरिथ असलंका ही 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे।
सीरीज का पहला मैच 12 फरवरी और दूसरा मैच 14 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होंगे। श्रीलंका चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट का हिस्सा है, इसलिए उनके लिए यह सीरीज बेहद अहम है।
निसांका और मेंडिस भी टीम में श्रीलंका ने 2 वनडे के लिए मजबूत टीम का ऐलान किया। असलंका की कप्तानी में टीम के पास पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस जैसे अनुभवी बैटर्स के साथ निशान मदुष्का और नुवानिडु फर्नांडो भी शामिल हैं। मेंडिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 2 फिफ्टी लगाई थीं।
4 स्पिनर्स और 4 पेसर्स भी शामिल श्रीलंका ने स्क्वॉड में 4 स्पिनर्स और 4 ही पेसर्स को भी जगह दी है। वनिंदु हसंरगा और महीश तीक्षणा स्पिन डिपार्टमेंट को लीड करेंगे, उनका साथ जेफरी वांडरसे और दुनिथ वेल्लालागे देंगे। असिथा फर्नांडो, लहिरु कुमारा, ईशान मलिंगा और मोहम्मद शिराज टीम के 4 पेसर्स हैं।
श्रीलंकाई टीम पाकिस्तान और यूएई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी। इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीमें खेलती हैं और श्रीलंका क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। वर्ल्ड कप में टीम नौवें नंबर पर रही थी इसलिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। आंकड़ों के हिसाब से वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। इोनों टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले गए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया को 64 मैचों में और श्रीलंका टीम को 36 मैचों में जीत मिली है।