सीएम साइंस कॉलेज में सेवानिवृत्त कर्मी को दी गई विदाई
सीएम साइंस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर कार्यरत लाल झा 62 वर्ष की आयु सीमा पार करने के बाद 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्ति उपरांत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें सम्मान पूर्ण विदाई दी गई। कार्यक्रम में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डा पूजा अग्रहरि ने लाल झा के व्यक्तित्व व सेवाकाल की उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की। बर्सर डा उमेश कुमार दास ने महाविद्यालय परिवार की ओर से उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रधानाचार्य ने सेवाकाल में श्री झा के कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। मौके पर उन्हें फूलों की माला, पाग एवं चादर प्रदान कर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में डा दिलीप कुमार झा, डा सुषमा रानी, डा हर्षा कश्यप, डा अंशु सिन्हा, डा सुमित कुमार कोले, कुमार राजर्षि, राधेश्याम झा, आदित्य कुमार झा, डा रोहित कुमार झा, राधेश्याम झा अनुपम कुमार झा आदि उपस्थित हुए।