चित्रा त्रिपाठी और उनके पति अतुल अग्रवाल का हुआ तलाक, वायरल हुआ चित्रा त्रिपाठी का ‘तलाक’ वाला पोस्ट
मीडिया इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर एंकर और एबीपी न्यूज़ (ABP News) की वरिष्ठ पत्रकार चित्रा त्रिपाठी (Chitra Tripathi) और उनके पति, वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल (Atul Agarwal) ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
16 साल पहले प्रेम विवाह करने वाली यह जोड़ी अब औपचारिक रूप से अपने रिश्ते को खत्म कर रही है। इस खबर ने मीडिया जगत को झकझोर कर रख दिया है, क्योंकि दोनों को पत्रकारिता की दुनिया में एक आदर्श कपल माना जाता था।
तलाक के बाद भी संतान की परवरिश में सहयोग
चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल का एक बेटा है, जिसे वे दोनों मिलकर पालने का फैसला लिए हुए हैं। इस बदलाव के बावजूद, वे अपने बेटे की शिक्षा और जीवन के अन्य पहलुओं में पूरी तरह से साथ रहेंगे। दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे से तलाक लेने के बावजूद सह-माता-पिता के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाएंगे।
चित्रा ने एक्स पर क्या लिखा ?
साथ में 16 शानदार साल बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले ही अलग होने की योजना बनाई और अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं। पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हम अपने बेटे को साथ-साथ पालने के लिए समर्पित हैं और इस बदलाव के दौरान अपने प्रियजनों के समर्थन के लिए उनके आभारी हैं। यह अंत नहीं है, बल्कि एक नई यात्रा की शुरुआत है। आपकी शुभकामनाएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं।
कौन हैं चित्रा त्रिपाठी के Ex-पति अतुल अग्रवाल?
अतुल अग्रवाल पेश से पत्रकार हैं। अतुल अग्रवार मीडिया चैनल ”हिंदी खबर” के डायरेक्टर हैं। अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक भी हैं। हिंदी खबर चैनल पर दी गई जानकारी के मुताबिक अतुल अग्रवाल वरिष्ठ मीडिया पेशेवर, लाइव पत्रकारिता के साथ रणनीतिक और परिचालन प्रबंधन में लगे हुए हैं।
अतुल अग्रवाल न्यूज 18, जी न्यूज, Etv, न्यूज 24, DD न्यूज समेत देश के लगभग सभी बड़े चैनलों में काम कर चुके हैं। अतुल अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि MBA, LLB, BJMC की डिग्री ली है।
हिंदी खबर चैनल पर दी गई जानकारी के मुताबिक अतुल अग्रवाल को टेलीविजन पत्रकारिता और प्रिंट मीडिया में विभिन्न पदों पर 21 सालों से ज्यादा का अनुभव है।
अतुल अग्रवाल अपने साथ लूट की झूठी कहानी गढ़ने को लेकर भी आए थे चर्चा में
अतुल अग्रवाल और चित्रा त्रिपाठी के संबंधों में तनाव की खबर उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब साल 2021 में अतुल अग्रवाल ने अपने लूट की झूठी कहानी गढ़ी। ये मामला नोएडा पुलिस तक पहुंच गया था।
अतुल अग्रवाल ने उस वक्त दावा किया था कि 19 जून 2021 की रात नोएडा में कुछ बदमाशों ने उन्हें किडनैप कर लूटने की कोशिश की थी। उन्होंने इस घटना के बारे सोशल मीडिया पोस्ट में भी जानकारी दी थी। उन्होंने पुलिस में इस बात की शिकायत नहीं थी। लेकिन बाद में नोएडा पुलिस ने अपनी तरफ से केस दर्ज कर इसकी जांच की तो पता चला कि अतुल अग्रवाल उस वक्त अपनी एक महिला मित्र के साथ नोएडा के एक होटल में थे। वे रात में ओयो होटल में रुके थे। इसी दौरान उनकी पत्नी चित्रा त्रिपाठी का उनके पास फोन आया था तो उन्होंने जी कारणों की वजह से झूठी कहानी गढ़ी थी।
कहा जाता है कि इसी घटना के बाद चित्रा त्रिपाठी ने तलाक के लिए अदालत में याचिका दायर की थी। चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल के तलाक का केस सूरजपुर जिला न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। हालांकि अधिकारिक तौर पर चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल ने अभी तक यह नहीं बताया है कि उन्होंने अलग होने और 16 साल की अपनी शादी को खत्म करने का फैसला क्यों किया है।
क्या कहता है उनका परिवार?
फिलहाल, चित्रा त्रिपाठी और अतुल अग्रवाल के परिवार की ओर से इस मामले पर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो दोनों का यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है और किसी भी तरह का विवाद नहीं हुआ है।