NCERT One Liner | खेलकूद (Sports) | कुछ महत्वपूर्ण खेल एंव उनसे संम्बधित जानकारी

कुछ महत्वपूर्ण खेल एंव उनसे संम्बधित जानकारी

NCERT One Liner | खेलकूद (Sports) | कुछ महत्वपूर्ण खेल एंव उनसे संम्बधित जानकारी

NCERT One Liner | खेलकूद (Sports) | कुछ महत्वपूर्ण खेल एंव उनसे संम्बधित जानकारी

क्रिकेट (Cricket)

  • क्रिकेट की शुरुआत सर्वप्रथम इंग्लैण्ड में हुई। विश्व का पहला क्रिकेट क्लब वर्ष 1760 के दशक में हैम्बल्डन में बनाया गया।
  • पहला टेस्ट मैच वर्ष 1877 में इंग्लैण्ड एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य मेलबर्न में खेला गया। प्रथम एक दिवसीय (वन-डे) मैच भी वर्ष 1971 में इंग्लैण्ड एवं ऑस्ट्रेलिया के मध्य मेलबर्न में खेला गया।
  • क्रिकेट की सर्वोच्च नियामक संस्था अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) है, इसका मुख्यालय दुबई (UAE) में स्थित है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष ग्रेग बार्कले हैं। भारत के संदर्भ में सर्वोच्च नियामक संस्था Board of Control for Cricket in India (BCCI) है। वर्तमान में BCCI के अध्यक्ष पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी हैं।
  • भारत ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच वर्ष 1932 में इंग्लैण्ड के विरुद्ध खेला था। भारत ने अपना प्रथम एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच वर्ष 1974 में इंग्लैण्ड के विरुद्ध खेला था।
  • प्रथम डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन 27 नवंबर, 2015 को ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैण्ड के मध्य एडीलेड में किया गया। 22 नवम्बर, 2019 को भारत एवं बांग्लादेश के मध्य ईडन गार्डन (कोलकत्ता) में डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया।

परिमाप

  • पिच की लंबाई 22 गज ( 20.12 मीटर)
  • गेंद का भार- 155.9-163 ग्राम
  • बल्ले की लंबाई- 96.52 सेमी ( 38 इंच) अधिकतम
  • स्टंप की लंबाई - 71.12 सेमी.
  • खिलाड़ियों की संख्या- 11 (प्रत्येक टीम में )

क्रिकेट शब्दावली

• चाइना मैन • शॉट पिच • एशेज • विकेट कीपर • फील्डर • एल.बी. एब्ल्यू. • रबर • बेल्स • डेड बॉल • स्विंग • फाइन लेग • हिट विकेट मेडन • स्कवायर लेग • स्विंग कवर • स्ट्रोक मिड ऑन • मिड विकेट • ऑफ स्पिनर • बैट्समैन • बॉलर • लाँग ऑफ • थर्ड मैन • लाँग ऑन • सिली प्वाइंट • कवर प्वाइंट • राउंड द विकेट • स्लिप • हुक • रन लाउट • कैच • गली • ओवर थ्रो लेग स्पिनर • वाइड फ्री हिट • डकवर्थ लुइस • फॉलोआन • सुपर ओवर |

प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम

चिदम्बरम स्टेडियम (चेन्नई), ईडन गार्डन (कोलकत्ता), चिन्ना. | स्वामी स्टेडियम ( बंगलुरु), अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), बाराबती स्टेडियम (कटक), राजीव गाँधी इण्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (हैदराबाद), नरेन्द्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद (भारत एवं विश्व का सबसे बड़ा दर्शक की क्षमता वाला स्टेडियम ) ।

हॉकी (Hockey)

  • 7 जनवरी, 1924 को स्थापित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (Federation of International Hockey) हॉकी की सर्वोच्च नियामक संस्था है। इसका मुख्यालय लुसाने (स्वीट्जरलैण्ड) में है।
  • हॉकी का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच वेल्स एवं आयरलैण्ड के मध्य वर्ष 1895 में खेला गया। हॉकी का पहला विश्वकप वर्ष 1971 में बार्सिलोना (स्पेन) में आयोजित किया गया, जिसका विजेता पाकिस्तान था।

फुटबॉल (Football)

  • फुटबॉल खेल का जन्मदाता इंग्लैण्ड को माना जाता है। यही पर शेफील्ड फुटबॉल क्लब नामक पहला फुटबॉल क्लब का गठन हुआ था तथा भारत में मोहन बागान फुटबॉल क्लब की स्थापना 15 अगस्त, 1889 को कोलकाता में की गयी।
  • वर्ष 1904 में स्थापित फेडरेशन इंटरनेशनल डि फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) फुटबॉल की सर्वोच्च नियामक संस्था है। इसका मुख्यालय ज्यूरिख (स्विट्जरलैण्ड) में है।
  • फुटबॉल विश्वकप को फीफा कप के नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रथम आयोजन वर्ष 1930 में उरुग्वे में किया गया जिसका प्रथम विजेता उरुग्वे ही बना।
  • 22वें फीफा विश्व कप का आयोजन वर्ष 2022 में कतर में किया गया। इस फीफा कप को अर्जेंटीना ने फ्राँस को हराकर जीत दर्ज की। ब्राजील ने सर्वाधिक 5 बार विश्व कप जीता है।

वॉलीबॉल (Volleyball)

  • वॉलीबॉल जन्मदाता अमेरिका को माना जाता है। इस खेल को विलियम जी. मॉर्गल द्वारा वर्ष 1825 में शुरू किया गया।
  • बॉलीबॉल की सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल वॉलीबॉल फेडरेशन (FIVB) है। जिसका मुख्यालय लुसाने (स्वीट्जरलैण्ड) में स्थित है। वर्ष 1977 में वॉलीबॉल के प्रथम विश्वकप का आयोजन पोलैंड में किया गया। वॉलीबॉल की प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की संख्या 6 होती है।

टेबल टेनिस (Table Tennis)

  • टेबल टेनिस का जन्मदाता इंग्लैण्ड को माना जाता है इस खेल को पींग-पोंग भी कहा जाता है।
  • टेबल टेनिस की नियामक संस्था पींग-पोंग एसोसिएशन का गठन वर्ष 1921 में किया गया था वर्ष 1926 में इसका नाम बदलकर इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन (ITTF) कर दिया गया। ITTF का मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैण्ड) में स्थित है।

बैडमिंटन (Badminton)

  • बैडमिंटन की सर्वोच्च नियामक संस्था इंटरनेशनल बैडमिंटन फेडरेशन है। (वर्ष 1934 में स्थापित) इसका मुख्यालय कुआलालंपुर (मलेशिया) में स्थित है। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप की शुरूआत वर्ष 1977 में की गई थी।

लॉन टेनिस (Lawn Tennis)

  • आधुनिक लॉन टेनिस खेल का विकास इंग्लैण्ड में हुआ था । इसकी सर्वोच्च नियामक संस्था इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) है, जिसका मुख्यालय लंदन में स्थित है।
  • टेनिस से सम्बंधित चार प्रतियोगिताओं को सम्मिलित रूप से ग्रैंड स्लैम के नाम से जाना जाता है।
  • शब्दावली - सर्विस, ग्रैंड स्लैम, बैंक हैंड ड्राइव, वाली, हाफ वॉली, लेट, फॉल्ट, टाईब्रेकर, लव, चेंज, सेट, स्मैश, ड्यूश, इन, आउट।

गोल्फ (Golf)

  • गोल्फ की शुरूआत स्कॉटलैण्ड से हुई थी । पुरुष वर्ग में गोल्फ के चार ग्रैंड स्लैम होते हैं- मास्टर्स ओपन, यूनाइटेड स्टेट्स ओपन, ब्रिटिश ओपन एवं प्रोफेशनल गोल्फर्स एसोसिएशन ऑफ अमेरिका चैंपियनशिप ।

कबड्डी (Kabaddi)

  • भारत में कबड्डी को कई नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत में कबड्डी, दक्षिण भारत में चेड्गडू एवं पूर्वी भारत में हाडूडू। इसमें प्रत्येक टीम में खिलाडियों की संख्या 7 होती है।

कुश्ती (Wrestling)

  • इसकी सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग है। इसका मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैण्ड) में स्थित है। जिसे प्रारम्भ करने करने का श्रेय थेसस को दिया जाता है।

शतरंज (Chess )

  • शतरंज का जनक भारत को माना जाता है। द फेडरेशन इंट. रनेशनल डे एथेस (FIDE) शतरंज की सर्वोच्च नियामक संस्था है। इसका मुख्यालय एथेंस (ग्रीस) में है। चेस बोर्ड को चेकर बोर्ड भी कहा जाता है, इसमें कुल 64 वर्ग बने होते हैं।

पोलो (Polo)

  • पोलो खेल की जन्मभूमि फारस (ईरान) को माना जाता है। इसकी सर्वोच्च नियामक संस्था फेडरेशन इंटरनेशनल डि नैटेशन एमेच्चौर (FINA) है। इस खेल में प्रत्येक टीम के चार-चार खिलाड़ी भाग लेते है।

वाटर पोलो (Water Polo)

  • इस खेल की शुरुआत सर्वप्रथम इंग्लैण्ड में हुई थी। इसकी सर्वोच्च नियामक संस्था फेडरेशन इंटरनेशनल डि नेशन एमेच्चौर (FINA) है, जिसका मुख्यालय लुसाने (स्विट्जरलैण्ड) में है। प्रत्येक टीम में 13-13 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें से 7 ( 6 खिलाड़ी एवं 1 गोलकीपर) पूल में हैं तथा 6 स्थानापन्न होते हैं।

एथलेटिक्स (Athletics)

  • इसकी सर्वोच्च संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स (IAAF) है। इसकी स्थापना वर्ष 1912 में हुई। IAAF प्रत्येक 4 वर्षों में विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन करती है। इसका मुख्यालय मोनाको (मोंटे कार्लो) में स्थित है।
  • एथलेटिक्स के अन्तर्गत हेप्टाथलोन, डेकाथलोन, स्टीप्लचेस शॉटपुट, डिस्क्स थ्रो, पोल वॉल्ट आदि खेल सम्मलित हैं।

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here