NCERT MCQs | कला एवं संस्कृति | भाषा एवं साहित्य

भाषा एवं साहित्य

NCERT MCQs | कला एवं संस्कृति | भाषा एवं साहित्य

NCERT MCQs | कला एवं संस्कृति | भाषा एवं साहित्य

भाषा एवं साहित्य

1. भारत के प्रमुख भाषा समूह कौन-से हैं?
(a) इंडो यूरोपीय 
(b) द्रविड़
(c) 'a' और 'b' दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर - (c)
व्याख्या- भारत के प्रमुख भाषा समूह इंडो यूरोपीय तथा द्रविड़ दोनों ही हैं। उत्तर भारत की अधिकांश भाषाएँ हिंद यूरोपीय समूह के अंतर्गत आती हैं, जबकि दक्षिण भारत की भाषाएँ द्रविड़ समूह के अंतर्गत आती हैं।
2. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. भारत में आने वाले आर्यों की भाषा संस्कृत थी और यह हिंद यूरोपीय समूह की भाषा है।
2. द्रविड़ भाषाओं में सबसे पुरानी भाषा तेलुगू है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (a)
व्याख्या- दिए गए कथनों में से कथन (1) सत्य है। भारत में आने वाले आर्यों की भाषा संस्कृत थी, यह हिंद यूरोपीय समूह की भाषा है। इसे उच्च वर्गों के लोग, ब्राह्मण, क्षत्रिय आदि प्रयोग करते थे।
कथन (2) असत्य है, क्योंकि द्रविड़ भाषाओं में सबसे पुरानी तेलुगू भाषा नहीं, बल्कि तमिल भाषा है, अन्य द्रविड़ भाषाओं का विकास ईसवी के पहले एक हजार वर्षों में हुआ था।
3. मुगलकाल में किस भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त था ?
(a) अरबी
(b) उर्दू
(c) फारसी
(d) हिंदी
उत्तर - (c)
व्याख्या- मुगलकाल में फारसी भाषा को राजभाषा का दर्जा प्राप्त था। तुर्की एवं मुगलों के शासनकाल में दो नई भाषाएँ अरबी और फारसी भारत में प्रचलित हुई। आगे चलकर उर्दू नामक एक नई भाषा का विकास हुआ, जो हिंदी की बोलियों पर आधारित थी। अबुल फजल द्वारा रचित अकबरनामा तथा आइन-ए-अकबरी प्रमुख फारसी पुस्तकें हैं।
4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. आर्यों की प्राचीनतम ज्ञात रचना ऋग्वेद है।
2. ब्राह्मण ग्रंथों के परिशिष्ट भागों को उपनिषद् कहा जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर - (a)
व्याख्या- दिए गए कथनों में से कथन (1) सत्य है। वेदों की संख्या 4 हैऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद तथा अथर्ववेद । ऋग्वेद आर्यों की प्राचीनतम ज्ञात रचना है। यह वैदिक संस्कृत में रचे गए 1028 सूक्तों का संग्रह है। यजुर्वेद में यज्ञ के संपादन की विधियाँ बताई गई हैं, सामवेद में ऋग्वेद के सूक्तों (छंदों) के गायन की विधि बताई गई है और अथर्ववेद में अनेक संस्कारों और कर्मकांडों का वर्णन है।
कथन (2) असत्य है, क्योंकि ब्राह्मण ग्रंथों के परिशिष्ट भागों को उपनिषद् नहीं, बल्कि 'आरण्यक' कहा जाता है। इसमें अनेक संस्कारों को बताया गया है। दार्शनिक साहित्य का आधार भी इन्हीं आरण्यक ग्रंथों ने तैयार किया है। उपनिषद् साहित्य में ब्रह्मांड का आरंभ, जीवन-मृत्यु, भौतिक और आध्यात्मिक जगत, ज्ञान की प्रकृति और अनेक दूसरे दार्शनिक प्रश्नों की विवेचना की गई है।
5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. रामायण महाकाव्य की रचना वाल्मिकी ने की थी।
2. अपने वर्तमान स्वरूप में ये ग्रंथ दूसरी सदी ई. में लिखे गए हैं।
3. महाभारत में दस हजार श्लोक हैं।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है /हैं?
(a) 1 और 2
(b) 2 और 3
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3
उत्तर - (a)
व्याख्या- दिए गए कथनों में से कथन (1) और (2) सत्य हैं।
रामायण महाकाव्य के रचनाकार महर्षि वाल्मिकी है, इसमें मुख्यतः अयोध्या के सूर्यवंशी राजाओं के वृतों का वर्णन है। इस ग्रंथ की रचना वर्तमान स्वरूप में लगभग दूसरी सदी ईसवी में की गई है।
कथन (3) असत्य है, क्योंकि महाभारत में लगभग एक लाख श्लोक हैं, न कि दस हजार श्लोक । इस प्रकार यह विश्व का सबसे बड़ा काव्यग्रंथ है। इसका केंद्रीय विषय पांडव - कौरव युद्ध है।
6. आरंभिक बौद्ध साहित्य किस भाषा में लिखे गए हैं?
(a) पालि
(b) प्राकृत
(c) अर्द्धमागधी प्राकृत
(d) अपभ्रंश
उत्तर - (a)
व्याख्या- आरंभिक बौद्ध साहित्य पालि भाषा में लिखे गए हैं। यह तीन भागों में विभक्त है- सुत्तपिटक, विनयपिटक तथा अभिधम्म पिटक, महात्मा बुद्ध ने अपने उपदेश तत्कालीन आमजन की भाषा पालि में दिए ।
7. मिलिंदपह्नों एक बौद्ध ग्रंथ है, इसमें किस-किस के बीच संवाद वर्णित है?
(a) विश्वामित्र - गार्गी के मध्य संवाद
(b) बुद्ध के शिष्यों के मध्य संवाद
(c) मिनांडर तथा नागसेन के मध्य संवाद
(d) मनु तथा शुक्राचार्य के मध्य संवाद
उत्तर - (c)
व्याख्या- मिलिंदपह्नों एक बौद्ध ग्रंथ है, इसमें इंडो-ग्रीक शासक मिनांडर (मिलिंद) और बौद्ध दार्शनिक नागसेन के बीच का संवाद लिपिबद्ध है।
इस ग्रंथ का नाम मिलिंदपह्नों, मिनांडर द्वारा (नागसेन से) किए गए प्रश्नों के कारण पड़ा, यह पालि भाषा में लिखा गया ग्रंथ है। इस ग्रंथ में मिनांडर के प्रश्नों का नागसेन द्वारा दिया गया उत्तर उल्लेखित है।
8. निम्नलिखित में से कौन-सी भाषा द्रविड़ वर्ग में शामिल नहीं है?
(a) मराठी
(b) कन्नड़ 
(c) तेलुगू
(d) तमिल 
उत्तर - (a)
व्याख्या- मराठी द्रविड़ भाषा वर्ग में शामिल नहीं है, यह हिंद यूरोपीय समूह की भाषा है, जो मुख्यत: महाराष्ट्र में बोली जाती है। शेष कन्नड़, तेलुगू, तमिल तथा मलयालम को द्रविड़ भाषा समूह के रूप में जाना जाता है। द्रविड़ भाषा का मुख्य क्षेत्र दक्षिण भारत है।
9. प्रसिद्ध महाकाव्य 'कुरल' की रचना किसने की थी ? 
(a) तिरुवल्लुवर 
(b) सीतलैसत्तकार
(c) विष्णु शर्मा
(d) शंकराचार्य
उत्तर - (a)
व्याख्या- तिरुवल्लुवर ने प्रसिद्ध ग्रंथ 'कुरल' की रचना की, इस काव्य ग्रंथ में जीवन के अनेक पक्षों की विवेचना की गई है। तिरुवल्लुवर प्रसिद्ध तमिल कवि और दार्शनिक थे।
तमिल साहित्य में इनका योगदान उल्लेखनीय है । कुरल (थिरुकुरल) तमिल साहित्य में नीति पर आधारित पुस्तक है, जिसमें आदर्श गृहस्थ जीवन, नैतिक शिक्षा तथा पवित्र जीवन जीने की चर्चा की गई है।
10. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित हैं?
1. मृच्छकटिकम                 शूद्रक
2. बुद्धचरित                      वसुबंधु
3. मुद्राराक्षस                     विशाखदत्त
4. हर्षचरित                       बाणभट्ट
कूट
(a) 1, 2, 3 और 
(b) 1, 3 और 4
(c) 1 और 4
(d) 2 और 3
उत्तर - (b)
व्याख्या- दिए गए युग्मों में से युग्म (1), (3) और (1) सही सुमेलित हैं। शूद्रक, 'मृच्छकटिकम' का रचनाकार है। मृच्छकटिकम संस्कृत नाटक है, जिसमें 10 अंक हैं। नाटक की पृष्ठभूमि पाटलिपुत्र है। मृच्छकटिकम का अर्थ होता है - खिलौना, गाड़ी।
विशाखदत्त ने 'मुद्राराक्षस' की रचना की। इसकी रचना चौथी शताब्दी में की गई थी। इसमें चाणक्य की राजनीतिक सफलताओं का विश्लेषण मिलता है। बाणभट्ट 'हर्षचरित' का रचनाकार है । यह हर्षवर्द्धन की जीवनी है, जो संस्कृत में रचित है।
युग्म (2) सही सुमेलित नहीं है। अश्वघोष ने 'बुद्ध चरित' की रचना की। यह एक प्रसिद्ध बौद्ध ग्रंथ है, जिसकी रचना संस्कृत भाषा में की गई है।
11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. भक्तिमार्गी संतों ने अपना उपदेश जनभाषा में दिया।
2. भक्तिकाल में भोजपुरी और अवधी हिंदी की दो प्रमुख बोलियाँ थीं।
3. मलिक मुहम्मद जायसी ने पद्मावत की रचना भोजपुरी में की थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है/हैं?
(a) केवल 1
(b) 1 और 2
(c) 2 और 3
(d) ये सभी
उत्तर - (b)
व्याख्या- दिए गए कथनों में से कथन (1) और (2) सत्य हैं। भक्तिमार्गी संतों ने अपने उपदेशों को आमजन की भाषा में दिया, जिससे उनका जुड़ाव अधिक-से-अधिक लोगों तक हुआ। भक्ति संतों में कबीर, नानक, नामदेव, सूरदास, तुलसीदास आदि प्रमुख थे।
भक्तिकाल में भोजपुरी और अवधी हिंदी की दो प्रमुख बोलियाँ थीं। कबीर की रचनाएँ अधिकांश भोजपुरी में हैं।
कथन (3) असत्य है, क्योंकि मलिक मुहम्मद जायसी ने पद्मावत की रचना भोजपुरी में नहीं, बल्कि अवधी भाषा में की थी।
12. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
        लेखक                       पुस्तक
(a) कृष्णदेवराय              आमुक्तमाल्यदा
(b) पंपा                         मनुचरित
(c) धूर्जटि                      श्री कलहतीश्वर महात्म्य
(d) रन्ना                         गदायुद्ध
उत्तर - (b)
व्याख्या- दिए गए युग्मों में युग्म (b) सही सुमेलित नहीं है। 'मनुचरित' के रचनाकार पंपा नहीं, बल्कि अल्लसनी पेद्दन थे। पंपा ने आदिपुराण नामक ग्रंथ की रचना की थी। अल्लसनी पेद्दन एक प्रसिद्ध तेलुगू कवि थे, जो राजा कृष्णदेवराय के अष्टदिग्गज में शामिल थे। पेद्दन द्वारा रचित ग्रंथ मनुचरित में विजयनगर साम्राज्य का विस्तृत विवरण दिया गया है।
13. तमिल रामायण की रचना किसने की थी ?
(a) कुलशेखर
(b) पोन्ना
(c) रन्ना
(d) कंबन
उत्तर - (d)
व्याख्या- तमिल रामायण की रचना कंबन द्वारा की गई थी। पोन्ना ने शांतिपुराण की रचना की थी, जिसमें 16वें जैन तीर्थंकर की जीवनगाथा है। कुलशेखर अलवार संत थे, जिन्होंने नवीं शताब्दी में चेर राज्य पर शासन किया। उनकी रचना 'मुकुंदमाला' संस्कृत में रचित है। रन्ना ने अजित पुराण और गदायुद्ध की रचना की थी। पंपा, पोन्ना तथा रन्ना को कन्नड़ साहित्य का त्रिरत्न कहा जाता है।
14. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना अमीर खुसरो की है ?
(a) किरानुल-सदायन 
(b) नूह सिपिहर
(c) आशिका
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर - (d)
व्याख्या- अमीर खुसरो की मुख्य रचनाएँ 'आशिका', 'नूह सिपिहर', तथा 'किरानुल-सदायन' हैं। ये शेख निजामुद्दीन औलिया के शिष्य थे। खुसरो मध्यकाल के एक महान साहित्यकार कवि, रहस्यवादी संत तथा संगीतज्ञ थे। अमीर खुसरो (1253-1325 ई.) कई भाषाओं के जानकार थे । इन्होंने गजल, ख्याल, कव्वाली, तराना आदि संगीत की शैलियों की शुरुआत की।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here