General Competition | Geography | भारत की जनजातियाँ

भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को परिभाषित नहीं किया गया है लेकिन इन जनजातियों की चर्चा हमारे संविधान में है।

General Competition | Geography | भारत की जनजातियाँ

General Competition | Geography | भारत की जनजातियाँ

  • भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को परिभाषित नहीं किया गया है लेकिन इन जनजातियों की चर्चा हमारे संविधान में है।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद- 341 में अनुसूचित जाति और अनुच्छेद-342 में अनुसूचित जनजाति की चर्चा की गई है।
  • किसी भी जाति को SC और ST घोषित करने का अधिकार राष्ट्रपति को होता है ।
  • राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का गठन अनुच्छेद- 338 के तहत तो वही राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन अनुच्छेद- 338A के तहत हुआ है।
  • हर्बर्ट रिजले ने सर्वप्रथम भारतीय जनसंख्या में प्रजातियों का विवरण प्रस्तुत किया।
  • 1931 ई० में जाति आधारित जनगणना के बाद बी० एस० गुहा ने भारतीय प्रजातियों का विवरण छ: वर्गों में किया है- 1. नीग्रो/निग्रिटो : यह भारत आने वाली पहली प्रजाति है यह प्रजाति अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मुख्य तौर पर निवास करती है। 2. प्रोटे ऑस्ट्रेलायड 3. अल्पाइन 4. मंगोलायड 5. भूमध्य नगरीय 6. नार्डिक (आर्य)। 7. नार्डिक : सबसे अंतिम में भारत आने वाली प्रजाति नॉर्डिक है।
  • भारत की पहली सभ्यता हड़प्पा सभ्यता में चार प्रजाति के लोग निवास करते थे जो निम्न हैं- 1. प्रोटे ऑस्ट्रेलायड 2. अल्पाइन 3. भूमध्यसागरीय 4. मंगोलॉयड।
  • अनुसूचित जाति (SC) : वैदिक काल में अनुसूचित जाति के लिए चाण्डाल शब्द का प्रयोग किया जाता था। भारत वर्ष में साइमन कमीशन आयोग न पहली बार अनुसूचित जाति शब्द का प्रयोग किया। भारत शासन अधिनियम 1935 में अछूतों के लिए अनुसूचित जाति शब्द का प्रयोग किया गया। गिरिजन शब्द का प्रयोग अनुसूचित जातियों के लिए ही किया गया था। लेकिन महात्मा गाँधी ने गिरिजन शब्द के स्थान पर हरिजन शब्द का प्रयोग किया।
  • अनुसूचित जनजाति : भारत में आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए अनुसूचित जनजाति शब्द का प्रयोग किया जाता है। आदिवासी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ठक्कर बप्पा ने किया है जिस कारण उन्हें आदिवासी का मसीहा कहा जाता है। आदिवासी भारत के मूल निवासी है। भारत की कुल आबादी का मध्य प्रदेश में पाया जाता है वही प्रतिशतता के सवासी आबादी है। भारत में सबसे ज्यादा आदिवासी आबादी आदिवासी आबादी मिजोरम में पाया जाता है ।
  • युवा गृह : आदिवासी समुदाय के लोगों के शैक्षणिक संस्थान को युवा गृह कहा जाता है। मुरिया जनजाति के लोग इसे घोटुल, उराँव जनजाति के लोग धूमकुरिया तथा बीरहोर जनजाति के लोग इसे गितुओना कहते हैं।
  • भारत की तीन बड़ी जनजातियों का क्रम निम्न है- भील > गोंड > संथाल |
  • प्रमुख जनजातियाँ
  • टोडा : वह तमिलनाडु के नीलगिरि पहाड़ी क्षेत्र में पायी जाने वाली जनजातियाँ हैं। इस जनजाति के लोग पशुपालन किया करते हैं। इस जनजाति में बहुपति प्रथा का प्रचलन देखने को मिलता है।
  • भील : भील शब्द की उत्पत्ति द्रविड़ भाषा के बील से हुई है जिसका अर्थ धनुषधारी होता है। इस जनजाति के लोग अपने आप को महादेव का संतान बताते हैं। इस जनजाति में संयुक्त परिवार का प्रचलन है । इस जनजाति के लोग कृषक होते हैं। इस जनजाति के लोगों के द्वारा भीली भाषा बोली जाती है। इस जनजाति का संबंध प्रोटो ऑस्ट्रेलायड प्रजाति से है। यह जनजाति निम्नलिखित राज्य जैसे-महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों में पायी जाती है।
  • मीणा : यह राजस्थान में पायी जाने वाली प्रमुख जनजाति इस जनजाति के लोग अपने आप को भगवान विष्णु के मीण अवतार से जोड़कर दिखाता है।
  • गोंड : इस जनजाति का संबंध द्रविड़ प्रजाति से है। इस जनजाति के लोग गोंडी भाषा बोलते हैं। यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है। यह जनजाति भूत-प्रेत में अत्यधिक विकास करता है। यह जनजाति भारत के 13 राज्यों में निवास करती है जैसे - मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात इत्यादि ।
  • संथाल : यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जनजाति है । इस जनजाति के लोग कृषक और शिकारी होते हैं। इसका संबंध प्रोटो ऑस्ट्रेलायड प्रजाति से है। यह जनजाति मुख्यत: झारखंड राज्य में निवास करती हैं इसके अलावे यह जनजाति बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश इत्यादि राज्यों में निवास करती है। इस जनजाति के लोग नाटे कद, चौड़े और चपटी नाकों वाले होते हैं।
  • मुंडा : इस जनजाति का प्रमुख क्षेत्र झारखंड राज्य है। इस जनजाति का ही सबसे प्रमुख त्योहार सरहुल हैं।
  • थारू : यह जनजाति मुख्यत: उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश राज्यों में पायी जाती है। इस जनजाति के लोगों का संबंध हिंदू धर्म से है। इस जनजाति के लोग हिंदू धर्म के सभी त्योहारों को मनाते है । इस जनजाति के लोग दीवाली को पहले शोक पर्व के रूप में मनाते थे लेकिन अब शोक पर्व के रूप में नहीं मनाते हैं।
  • बुक्सा : यह जनजाति मूलत: उत्तराखंड राज्य में निवास करती है। इस जनजाति का संबंध राजपूत घरानों से है। इस जनजाति -के लोग हिंदी बोलते हैं। इस जनजाति में अनुलोम विवाह और प्रतिलोम विवाह का प्रचलन देखने को मिलता है।
  • जौनसारी : यह जनजाति मुख्यत: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पायी जाती है। इस जनजाति का संबंध भूमध्यसागरीय प्रजाति से है। इस जनजाति में बहुपति विवाह का प्रचलन देखने को मिलता है ।
  • नागा : यह मूलत: नागालैंड में पायी जाने वाली जनजाति है। नागालैंड के अलावा यह जनजाति पूर्वोत्तर भारत के अन्य राज्य जैसे - असम, मणिपुर राज्यों में निवास करती है। इस जनजाति के लोग नागमिस भाषा बोला करते हैं। नागा भाषा और असमिया भाषा के सम्मिश्रण से नागमिस भाषा का विकास हुआ है।
  • Note : मीथन नागा जनजाति का त्योहार हैं।
  • भूटिया / भोटिया : यह जनजाति मुख्यतः पर्वतीय राज्य जैसे- सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, उत्तराखंड में पायी जाती है। यह पशुपालक जनजाति होती है।
  • Note : ऋतु प्रवास भोटिया / भूटिया जनजाति में पायी जाती है।
  • बोडो जनजाति : यह मूलत: असम में पायी जाने वाली जनजाति है। यह जनजाति बोडी नामक भाषा बोलती है। इस जनजाति को 6ठी अनुसूची में शामिल किया गया है।
राज्य जनजाति
अरूणाचल प्रदेश डाफला, अबोर, मीशमी, आपतानी, अकावट
नागालैंड नागा, अंगामी, कूकी, मिकिर
मणिपुर कूकी, माओ, मारिंग, कोम
असम चकमा, डिमासा
मिजोरम मिजो, लाखेर, पाबी, चकमा
मेघालय गारो, खासी, जैनतिया
त्रिपुरा त्रिपुरी, रियांग, ओरांग
अंडमान निकोबार द्वीप समूह सेंटिलिज, जारबा, जोरबे, सोम्पैन, अंडमानी, निकोबारी, टाबू, येरे
सिक्किम लेपचा, तमांग, शेरपा, भूटिया
जम्मू-कश्मीर एक्करवाल, गुज्जर, गद्दी
हिमाचल प्रदेश गद्दी, किन्नौर, श्वांगला
झारखंड संथाल, मुंडा, हो, उराँव, बीरहोर, खड़िया, असुर, मालपहाड़िया
राजस्थान मीणा, सहारिया, गरसिया
महाराष्ट्र बरदा, भील, कोल, वर्दी
गुजरात भील, बंजारा, पटेलिया
मध्य प्रदेश भील, अगरिया, खैरबार, कोल, कार्कू, कमार
छत्तीसगढ़ धनवार, खड़िया, अगरिया
केरल इरुला, पनियान
बिहार कौल, मुंडा, हौ, उराँव

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उत्तर

1. " ........ ये पीले वर्ण के, तिर्यक नेत्र, उठी हुई कपोल अस्थि, छुटपूट केश और मध्यम ऊंचाई वाले व्यक्ति होते हैं।" इसका संदर्भ है-
(a) नॉर्डिक आर्यों से
(b) ऑस्ट्रियाई जनों से
(c) नीग्रोसम जनों से
(d) मंगोलायड जनों से
2. उत्तर-पूर्वी भारत के पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्रों में निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रजातीय समूह पाया जाता है ? 
(a) दिनारिक 
(b) मेडिटेरेनियन
(c) मंगोलायड
(d) प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड
3. भारत की निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति प्रोटो-ऑस्ट्रेलॉयड प्रजाति से संबंधित है ? 
(a) इरुलर 
(b) खासी
(c) संथाल
(d) थारू
4. भारत के निम्नलिखित भागों में द्रविड़ियन प्रजाति मुख्यतः कहाँ संकेंद्रित है ?
(a) दक्षिण भारत
(b) उत्तर-पश्चिम भारत
(c) उत्तर-पूर्वी भारत
(d) उत्तर भारत
5. भारत में जो एकमात्र मानवाभ कपि पाया जाता है, वह है -
(a) हनुमान बंदर
(b) पश्चिमी घाट सिंह- पुच्छी काक
(c) असम का मनथर लोरीस
(d) असम का श्वेतभौं गिबन
6. निम्नलिखित में से किस राज्य में जनजातीय समुदाय की पहचान नहीं की गई है ?
(a) महाराष्ट्र
(b) छत्तीसगढ़
(c) हरियाणा
(d) कर्नाटक
7. कौन-सी जनजाति दीवाली को शोक का त्योहार मानती है ?
(a) खासी
(b) मुंडा
(c) भील
(d) थारू
8. भारत के निम्नलिखित में से किन राज्यों में “थारू जनजाति" निवास कर रही है ?
(a) बिहार तथा मध्य प्रदेश 
(b) झारखंड तथा मध्य प्रदेश
(c) छत्तीसगढ़ तथा हिमाचल प्रदेश
(d) उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश
9. निम्न में से कौन धौलाधार श्रेणी क्षेत्र की प्रमुख जनजाति है ?
(a) अबोर
(b) गद्दी
(c) लेप्चा
(d) थारू
10. गद्दी (Gaddi ) लोग निवासी हैं- 
(a) मध्य प्रदेश के
(b) हिमाचल प्रदेश के
(c) अरुणाचल प्रदेश के
(d) मेघालय के
11. संथाल निवासी हैं- 
(a) मध्य भारत के 
(b) दक्षिणी भारत के
(c) पश्चिमी भारत के
(d) पूर्वी भारत के
12. निम्नांकित में कौन सुमेलित नहीं है ? 
(a) भील - गुजरात 
(b) जौनसारी- उत्तराखंड
(c) संथाल - छत्तीसगढ़
(d) खासी - मेघालय
13. संथालो में विवाह का सबसे सामान्य रूप कौन-सा है ?
(a) इतूत
(b) सांगा
(c) निर-बलोक
(d) बुपला
14. ऋतु प्रवास किया करते हैं-
(a) भूटिया
(b) भुक्सा
(c) जौनसारी
(d) थारू
15. बोडो निवासी ( Inhabitants) हैं- 
(a) गारो पहाड़ी के
(b) संथाल परगना के
(c) अमेजन बेसिन के
(d) मध्य प्रदेश के
16. निम्नलिखित जनजातियों में से कौन-सी केरल में पाई जाती है ? 
(a) चेंचू
(b) लेप्चा
(c) डफला
(d) डाफर
17. भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति है- 
(a) भील 
(b) गोंड
(c) संथाल
(d) थारू
18. टोडा एक जनजाति है, जो निवासी करती है - 
(a) अरावली पहाड़ियों पर
(b) मध्य प्रदेश
(c) नीलगिरि की पहाड़ियों पर
(d) विंध्याचल की पहाड़ियों पर
19. निम्नलिखित क्षेत्रों में से कौन 'टोडा जनजाति' का मूल निवास क्षेत्र है ?
(a) जौनसार पहाड़ियाँ
(b) गारो पहाड़ियाँ
(c) नीलगिरि पहाड़ियों
(d) जयंतिया पहाड़ियाँ
20. 'अंडी' और 'ओपोरतीपि' नाम से प्रचलित विवाह किस आदिवासी समुदाय से संबंधित है ? 
(a) हो
(b) पहाड़ियाँ
(c) मुंडा
(d) उरांव
21. निम्नलिखित जनजातियों में कौन बहुपति विवाह की प्रथा को मानता है ?
(a) कादर
(b) लोढ़ा
(c) मुंडा
(d) टोडा
22. 'सरहुल त्यौहार ' कौन-सी जनजाति मनाते हैं ?
(a) उरांव 
(b) कमार
(c) बैगा
(d) गोंड
23. 'घुमकरिया' किस जनजाति की सामाजिक संस्था है ?
(a) उरांव
(b) हो
(c) गोंड
(d) कोल
24. उत्तराखंड की सबसे बड़ी अनुसूचित जनजाति है-
(a) भोक्सा
(b) भोटिया
(c) जौनसारी
(d) थारू
25. मिजोरम में बस्ती मुख्यतः कटकों के साथ-साथ रैखिक प्रतिरूप' का है, क्योंकि-
(a) घाटियां कटकों की अपेक्षा ठंडी हैं
(b) कटक शिखरों पर पहुँचना सरल हैं।
(c) कटक घाटियों की अपेक्षा ठंडे हैं।
(d) घाटियों में सघन वन हैं
26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है ?
(a) भोटिया उत्तर प्रदेश
(b) खासी मेघालय
(c) संथाल - झारखंड
(d) तोडा तमिलनाडु
27. निम्नलिखित में कौन-सा एक सुमेलित नहीं है ?
(a) बिहू - असम 
(b) ओणम - आंध्र प्रदेश
(c) पोंगल - तमिलनाडु
(d) बैसाखी - पंजाब
28. भील जाति कहा पाई जाती है ?
(a) असम
(b) झारखंड
(c) पश्चिम बंगाल
(d) महाराष्ट्र
29. सहरिया जनजाति के लोग, जो हाल में चर्चा में थे, कहां के निवासी हैं ?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) असम
(c) राजस्थान
(d) ओडिशा
30. भारत में जनजातियों के निर्धारण का क्या आधार है ?
(a) सांस्कृतिक विशेषीकरण और विभिन्न आवास
(b) भाषा और बोली
(c) सामाजिक रीति-रिवाज की विभिन्नताएं
(d) आर्थिक स्तर
31. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है ? 
(a) भारत के संविधान में अनुसूचित जनजाति की कोई परिभाषा नहीं है।
(b) देश की कुल जनजाति जनसंख्या के आधे से कुछ अधिक संख्या उत्तर-पूर्वी भारत में है।
(c) टोडा कहलाने वोल लोग नीलगिरि क्षेत्र में रहते हैं 
(d) नगालैंड में बोली जाने वाली भाषाओं में से लोथा एक है।
32. भारत के 'चांग्पा' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. वे मुख्यत: उत्तराखंड राज्य में रहते हैं।
2. वे अच्छे किस्म का ऊन देने वाले पश्मीना बकरों-बकरियों को पालते हैं।
3. उन्हें अनुसूचित जनजातियों की श्रेणी में रखा जाता है।
उपर्युक्त में से कौन - सा /से कथन सत्य है/हैं ?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2 और 3 
(c) केवल 3 
(d) 1, 2 और 3
33. नीचे लिखे राज्यों और जनजातियों के युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है ?
(a) असम - मीरी 
(b) नगालैंड – कोन्यक 
(c) अरूणाचल प्रदेश - अप्तानी
(d) मध्य प्रदेश - लंबाडा
34. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित नहीं है ?
(a ) शेरपा - नेपाल
(b) थारू - उत्तराखंड
(c) टोडा - दक्षिण भारत
(d) जुलू - ओडिशा
35. निम्नलिखित जनजातियों में से कौन-सा भारत के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की मूल निवासी नहीं है ?
(a) हालचू
(b) रेंगमा
(c) ओन्जे
(d) शोम्पेन
36. निम्नलिखित केंद्रशासित प्रदेशों में से ओंजे जनजाति के लोग किसमें रहते हैं ?
(a) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
(b) दादरा और नगर हवेली
(c) दमन और दीव
(d) लक्षद्वीप
37. निम्नलिखित स्थानों में से कहां शोम्पेन जनजाति पाई जाती है ?
(a) नीलगिरि पहाड़ियां
(b) निकोबार द्वीपसमूह 
(c) स्पीति घाटी
(d) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
38. 'जारवा जनजाति' पाई जाती है-
(a) अरूणाचल प्रदेश
(b) मेघालय
(c) मिजोरम
(d) निकोबार द्वीप
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here