General Competition | Geography | भारत की जनसंख्या

किसी निश्चित क्षेत्र में निश्चित समय में लोगों की संख्या उस क्षेत्र की जनसंख्या कहलाती है ।

General Competition | Geography | भारत की जनसंख्या

General Competition | Geography | भारत की जनसंख्या

  • किसी निश्चित क्षेत्र में निश्चित समय में लोगों की संख्या उस क्षेत्र की जनसंख्या कहलाती है । 
  • आधुनिक विश्व में सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से जनगणना कराने वाला विश्व का पहला देश स्वीडन बना, जो 1749 ई० में जनगणना करवाया।
  • प्रत्येक 10 वर्ष पर जनगणना होनी चाहिए अर्थात् दशकीय जनगणना की शुरूआत करने वाला विश्व का पहला देश अमेरिका बना जो 1790 ई० से दर्शकीय जनगणना की शुरूआत की।
  • ब्रिटेन में पहली बार जनगणना 1801 ई० में हुआ।
  • ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत में सर्वप्रथम जनगणना वायसराय लॉर्ड मेयो के काल में 1872 ई० में हुआ।
  • भारत में नियमित रूप से प्रत्येक 10 वर्ष जनगणना की शुरुआत 1881 ई० से हुआ है।
  • जनगणना के इतिहास में वर्ष 1921 को महान विभाजक वर्ष की संज्ञा दी जाती है। क्योंकि 1911 से 1921 के दौरान जनसंख्या में कमी दर्ज की गई थी। 
  • भारत में पहली बार जाति आधारित जनगणना 1931 ई० में हुई है।
  • स्वतंत्र भारत की पहली जनगणना 1951 ई. में हुई है।
  • 2011 की जनगणना भारत की 15वीं तथा स्वतंत्र भारत की 7वीं जनगणना है।
  • भारत में पशुओं की गणना की शुरूआत 1919 ई० से हुई है। पशुओं की गणना प्रत्येक पाँच वर्ष पर होती है। स्वतंत्र भारत की प्रथम पशु गणना 1951 में हुई है।
  • Note : भारत में प्रथम आर्थिक गणना 1977 ई॰ में हुआ है।
  • भारत में वनों को लेकर रिपोर्ट जारी फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा 1987 ई॰ से प्रत्येक 2 वर्ष पर किया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय जनसंख्या नीति : भारत विश्व का पहला देश बना जिसने परिवार नियोजन को अपनाया। भारत ने 1952 ई० में परिवार नियोजन को अपनाया। 
  • भारत ने पहली राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 1976 ई० में घोषित किया है।
  • भारत की नई जनसंख्या नीति 2000 ई० में आई है जिसके तहत निम्न लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं-
    1. 2045 तक जनसंख्या स्थिरता के लक्ष्य को प्राप्त कर लेना है।
    2. 2010 तक कुल प्रजनन दर (Total fertility rate) 2.1 तक प्राप्त कर लेना है। लेकिन 2018 ई. तक कुल प्रजनन दर 2.2 था।
    3. 80% तक प्रसव अस्पताल में होंगे।
    4. लड़कियों का विवाह 18 से कम उम्र तथा लड़कों का विवाह 21 वर्ष से कम उम्र में नहीं किया जायेगा।
  • जनसंख्या 2011 : 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी लगभग 121 करोड़ बताई गई है जो कि विश्व की कुल आबादी का 17.5% है।
  • जनघनत्व (Population density) : प्रति वर्ग किमी० क्षेत्र में पाये जाने वाले लोगों की कुल संख्या जनघनत्व कहलाता है।

  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनघनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है। वही 2001 के जनगणना के अनुसार भारत का जनघनत्व 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी था । अर्थात् हम कह सकते हैं कि 2001 की तुलना में 2011 में जनघनत्व में 57 की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • सर्वाधिक जन वाला राज्य बिहार ( 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी) हैं वही सबसे कम जनघनत्व वाला राज्य अरूणाचल प्रदेश है (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी ) ।
  • केन्द्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक जनघनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली (11320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी) हैं वही सबसे कम जनघनत्व वाला केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह (46 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी) है।
  • सर्वाधिक जनघनत्व वाले राज्यों का क्रम (घटते क्रम में ) : - 1. बिहार ( 1106) 2. पश्चिम बंगाल ( 1028 ) 3. केरल (860)।
  • न्यूनतम जनघनत्व वाले राज्यों का क्रम (बढ़ते क्रम में) : - 1. अरुणाचल प्रदेश (17) 2. मिजोरम ( 52 ) 3. सिक्किम ( 86 ) ।
  • लिंगानुपात ( Sex ratio) : प्रति 1000 पुरुष पर महिलाओं की कुल संख्या लिंगानुपात कहलाती है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का सर्वाधिक लिंगानुपात वाला राज्य केरल (1084 महिलायें / 1000 पुरुष ) हैं वही न्यूनतम लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (879 महिलायें / 1000 पुरुष ) है।
  • सर्वाधिक लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश पुडुचेरी (1037 महिलायें / 1000 पुरुष ) हैं वही सबसे कम लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश दमन और दीव (618 महिलायें / 1000 पुरुष ) है।
  • न्यूनतम लिंगानुपात वाले राज्य य (बढ़ते क्रम में) :- 1. हरियाणा (879), 2. जम्मू कश्मीर (889), 3. सिक्किम (890) है।
  • 2011 के जनगणना के अनुसार भारत का लिंगानुपात 943 महिला प्रति 1000 पुरुष है वही 2001 में लिंगानुपात 933 महिला प्रति 1000 पुरुष हुआ करता था अर्थात् 2001 की तुलना में 2011 में लिंगानुपात में 10 की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • Note : भारत के पड़ोसी राष्ट्रों में चीन का लिंगानुपात (926), पाकिस्तान (943), बांग्लादेश (978), नेपाल (1014), श्रीलंका (1034), म्यांमार (1048) है।
  • 2011 की जनगणना के समय मुख्य जनगणना आयुक्त डी० सी० चन्द्रमौली थे। इस जनगणना की शुभंकर प्रगणक शिक्षिका थी । इस जनगणना का आदर्श वाक्य "हमारी जनगणना हमारा भविष्य" (Our census our future) था। इस जनगणना में कुल 29 प्रश्न पूछे गये थे ।
  • साक्षरता दर (Literacy rate ) भारत वर्ष में 7 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कोई भी व्यक्ति किसी एक भाषा में पढ़ना और लिखना दोनों जानता हो, तो उसे साक्षर माना जाता है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर 74.04% है। इसमें पुरुष साक्षरता 82.14% जबकि महिला साक्षरता 65.46% है। 2011 की जनगणना के अनुसार महिला साक्षरता और पुरुष साक्षरता में अंतर 16.68% का है।
  • आजादी के समय भारत की साक्षरता दर 18.33% था, जिसमें पुरुष साक्षरता 27% तथा महिला साक्षरता लगभग 8% था।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का सबसे अधिक साक्षर राज्य केरल है जबकि सबसे कम साक्षर राज्य बिहार है वही केन्द्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक साक्षर केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप तथा सबसे कम साक्षर केन्द्रशासित प्रदेश दादर नागर हवेली है।
  • महिला साक्षरता और पुरुष साक्षरता दोनों में सर्वोच्च स्थान पर केरल है जबकि महिला साक्षरता और पुरुष साक्षरता में सबसे निचले पायदान पर बिहार है।
  • धर्म आधारित जनगणना 2011 की जनगणना के दौरान धार्मिक जानकारियाँ भी एकत्रित की गई जिसका प्रकाशन 2015 में हुआ। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में सर्वाधिक हिन्दू आबादी (79.8%) है। यह रिपोर्ट हमें यह जानकारी प्रदान करता है कि सर्वाधिक हिंदू वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है जबकि सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला राज्य असम है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2001 की तुलना में 2011 में हिन्दुओं की जनसंख्या में 0.7% की कमी गिरावट दर्ज की गई है वही मुस्लिम आबादी में 0.8% की वृद्धि दर्ज की गई है।
धर्म जनसंख्या % लिंगानुपात
हिन्दू धर्म 79.8% 931
मुस्लिम 14.2% 936
ईसाई 2.3% 1006
सिक्ख 1.7% 893
बौद्ध 0.7% 953
जैन 0.4% 940
  • Note : 1. सर्वाधिक लिंगानुपात वाला धर्म ईसाई धर्म है वही सबसे कम लिंगानुपात वाला धर्म सिख धर्म है।
    2. भारत में 15 से 64 आयु वर्ग के लोगों को उत्पादक वर्ग की श्रेणी में रखा जाता है। 
  • निर्भरता अनुपात : उत्पादक वर्ग के ऊपर अनुत्पादक वर्ग के निर्भरता की निर्भरता अनुपात कहते हैं।
नगरीय क्षेत्र (Urban Area) :
  • शहर / नगर (City) : वैसे क्षेत्र जहाँ की आबादी 1 लाख से अधिक हो शहर/नगर कहलाता है।
  • महानगर (Metropolitan city ) : वैसे शहर / नगर जहाँ की आबादी 10 लाख से अधिक हो महानगर कहलाता है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल 53 महानगर हैं जिसमें सबसे ज्यादा महानगर उत्तर प्रदेश और केरल (7) में है। बिहार में एकमात्र महानगर पटना है।
  • मेगा सिटी (Mega city) : वैसे महानगर जिसकी आबादी 1 करोड़ से अधिक हैं, मेगा सिटी कहलाती है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में 3 मेगा सिटी है- 1. मुंबई, 2. दिल्ली, 3. कलकत्ता ।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी का 68.8% लोग गाँव में निवास करता है जबकि 31.2% लोग शहर में निवास करता है।
  • प्रतिशतता के आधार पर सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला राज्य हिमाचल प्रदेश है।
  • प्रतिशतता के आधार पर सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला राज्य गोवा है।
  • संख्या के आधार पर सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला राज्य महाराष्ट्र है तथा न्यूनतम शहरी जनसंख्या वाला राज्य सिक्किम है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति : 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी का 16.6% अनुसूचित जाति तथा 8.6% अनुसूचित जनजाति निवास करती है।
  • भारत में 2 राज्य अरूणाचल प्रदेश और नागालैंड हैं तथा 2 केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप ऐसे हैं जहाँ SC जनसंख्या निवास नहीं करती है।
  • भारत में 2 राज्य पंजाब और हरियाणा तथा 3 केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़, दिल्ली और पुडुचेरी हैं जहाँ अनुसूचित जनजाति निवास नहीं करती है।
  • भारत में अनुसूचित जाति में लिंगानुपात 945 महिला प्रति 100  पुरुष तथा अनुसूचित जनजाति में लिंगानुपात 990 महिला प्रति 1000 पुरुष है।
  • प्रतिशतता के आधार पर सर्वाधिक SC की जनसंख्या वाला राज्य पंजाब है वही संख्या के आधार पर सर्वाधिक SC वाला राज्य उत्तर प्रदेश है।
  • प्रतिशतता के आधार पर सर्वाधिक ST वाला राज्य मिजोरम है वही संख्या के आधार पर ST वाला राज्य मध्य प्रदेश है।
  • दशकीय वृद्धि दर : दस वर्षों में होने वाला जनसंख्या में प्रतिशतता वृद्धि को दशकीय वृद्धि दर कहा जाता है।

  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की दशकीय वृद्धि दर 17.7% दर्ज की गई है।
  • सर्वाधिक दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य मंत्रालय है वही सबसे कम दशकीय वृद्धि दर वाला राज्य नागालैंड है !
  • शिशु लिंगानुपात : जन्म से 6 आयु वर्ग के अंतर्गत 1000 बालक शिशुओं पर बालिका शिशुओं की संख्या शिशु लिंगानुपात कहलाता है।
  • भारत में सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश (972) जबकि सबसे कम शिशु लिंगानुपात वाला राज्य हरियाणा (834) है।
  • सर्वाधिक शिशु लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप समूह (968) है तथा सबसे कम शिशु लिंगानुपात वाला केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली (871) है।
  • शिशु मृत्यु दर : प्रति वर्ष 1000 जीवित शिशुओं के जन्म पर एक वर्ष के भीतर मरने वाले शिशुओं की औसत संख्या शिशु मृत्यु दर कहलाता है। अखिल भारतीय स्तर पर भारत का शिशु मृत्यु दर 32 है। वही सर्वाधिक शिशु मृत्यु दर वाला राज्य मध्य प्रदेश (48) तथा सबसे कम शिशु मृत्यु दर वाला राज्य केरल (7) है।
  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी का 51.47% पुरुष आबादी तथा 48.53% महिला आबादी है। इस अनुसार महिला आबादी और पुरुष आबादी में अंतर 2.94% का है।
  • 2011 के जनगणना के अनुसार भारत के 3 सर्वाधिक जनसंख्या वाले राज्य निम्न हैं- 1. उत्तर प्रदेश (16.51%), 2. महाराष्ट्र (9%), 3. बिहार (8%)।
  • न्यूनतम जनसंख्या वाले राज्य सिक्किम, मिजोरम, अरूणाचल प्रदेश है।
  • जॉन माल्थस का जनसंख्या सिद्धांत : ब्रिटिश अर्थशास्त्री जॉन माल्थस ने 1798 में जनसंख्या का सिद्धांत दिया। अपने जनसंख्या सिद्धांत में माल्थस ने कहा कि एक समय ऐसा आयेगा जब खाद्य आपूर्ति की तुलना में मानव जनसंख्या में तेजी से वृद्धि होगा जिस कारण खाद्यान्नों की कमी होगी और अकाल, भूखमरी, बेरोजगारी तथा युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। जिससे अचानक जनसंख्या में गिरावट होगी।
  • जिला के संदर्भ में कुछ तथ्य :
  • भारत के दो सबसे अधिक आबादी वाले जिले महाराष्ट्र का थाणे तथा पश्चिम बंगाल का उत्तरी 24 परगना है।
  • न्यूनतम जनसंख्या वाला क्षेत्र या जिला अरूणाचल प्रदेश का दिबांग है।
  • पूरे भारत वर्ष में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला पुडुचेरी केन्द्रशासित प्रदेश का माहे (1176) है जबकि न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला दमन (533) है।
  • भारत का सबसे अधिक साक्षर जिला मिजोरम का सेरछिप (99%) तथा सबसे कम साक्षर जिला मध्य प्रदेश का अलीराजपुर (37.22%) है।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उत्तर

1. विश्व की विशाल जनसंख्या वाले देशों में भारत को कौन-सा स्थान प्राप्त है ?
(a) पहला
(b) दूसरा
(c) तीसरा
(d) चौथा
2. इनमें कौन भारत की घनी जनसंख्या का प्रमुख कारक हैं ?
(a) मॉनसूनी जलवायु
(b) उद्योगों का विकास
(c) बहुत दिनों तक ब्रिटिश हुकूमत
(d) बड़ी-बड़ी नदियों का मिलना
3. इनमें कहाँ जनसंख्या का घनत्व अधिक मिलता है ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार
(c) गुजरात
(d) कर्नाटक
4. असम में अधिक वर्षा होते हुए भी जनसंख्या का घनत्व कम क्यों है ?
(a) मरुस्थल के कारण
(b) जलवायु सर्द होने के कारण
(c) ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों के कारण
(d) वन, पहाड़ी भूमि और अस्वास्थ्यकर जलवायु के कारण
5. पंजाब और हरियाणा में वर्षा कम होते हुए भी घनी जनसंख्या मिलने का क्या कारण है ?
(a) उपजाऊ मिट्टी का मिलना
(b) सिंचाई की सुविधा
(c) रेलमार्ग का होना
(d) खनिज सम्पदा का मिलना
6. पश्चिम बंगाल में घनी जनसंख्या क्यों मिलती है ?
(a) यहाँ कृषि की सारी सुविधाएँ उपलब्ध है
(b) यहाँ धान की उपज साल में दो बार ली जाती है
(c) यहाँ छोटे-बड़े उद्योगों का विकास हुआ है
(d) इनमें सभी
7. पश्चिमी पठार में घनी जनसंख्या नहीं मिलने का क्या कारण है ?
(a) यहाँ धान नहीं उपजता है
(b) यहाँ खनिजों का अभाव है
(c) यहाँ व्यापार की सुविधाएँ नहीं है
(d) यहाँ वर्षा का अभाव है और जमीन ऊँची-नीची है।
8. छोटानागपुर पठार पर यत्र-तत्र घनी जनसंख्या क्यों मिलती है ?
(a) वहाँ वैज्ञानिक कृषि की जाती है
(b) वहाँ सोना और चाँदी जैसी बहुमूल्य धातुएँ मिलती है
(c) वहाँ उद्योगों का विकास हुआ है।
(d) वहाँ रेलमार्गों का जाल बिछा हुआ है
9. केरल में घनी जनसंख्या क्यों मिलती है ?
(a) वहाँ शिक्षा का अत्यधिक प्रसार है
(b) वहाँ के लोगों का जीवन-स्तर ऊँचा है
(c) वहाँ कृषि एवं उद्योगों का विकास हुआ है
(d) इनमें सभी
10. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि में कौन सहायक है ?
(a) लोगों का कार्यनिपुण होना
(b) व्यापार में वृद्धि होना
(c) जन्म-दर का अधिक होना
(d) आर्थिक संसाधनों का विकास न होना
11. ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत पिछले सौ वर्षों में भरकर कितना आ गया है ?
(a) 89 प्रतिशत
(b) 82 प्रतिशत
(c) 68.8 प्रतिशत
(d) 62 प्रतिशत
12. किस राज्य की जनसंख्या में औरतों का अनुपात अधिक है?
(a) बिहार 
(b) पश्चिम बंगाल
(c) केरल
(d) उत्तर प्रदेश
13. भारत में सबसे अधिक जनसंख्या किस राज्य में मिलती है ?
(a) मध्य प्रदेश
(b) उत्तर प्रदेश
(c) पश्चिम बंगाल
(d) बिहार
14. भारत में सबसे घनी जनसंख्या किस राज्य में मिलती है ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार
(c) पश्चिम बंगाल
(d) केरल
15. निम्नांकित केंद्रशासित प्रदेशों में सबसे कम जनसंख्या किसकी है ?
(a) पुदुचेरी
(b) लक्षद्वीप
(c) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
(d) दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
16. निम्नांकित में किसका जनसंख्या घनत्व सबसे कम हैं ?
(a) नागालैंड 
(b) मिजोरम
(c) अरुणाचल प्रदेश
(d) मणिपुर
17. जनसंख्या वितरण के प्रतिरूपों को निम्नलिखित में से कौन-सा/से भौतिक कारक निर्धारित करता है / करते हैं?
(a) भू-विन्यास 
(b) जल की उपलब्धता
(c) जलवायु
(d) उपर्युक्त सभी
18. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या घनत्व सबसे कम है ?
(a) तमिलनाडु
(b) केरल
(c) अरुणाचल
(d) दिल्ली
19. निम्नलिखित केंद्रशासित राज्यो पिस किस एक राज्यचीजनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है ?
(a) अंडमान निकोबार द्वीप समूह
(b) दिल्ली
(c) दादरा और नगर हवेली
(d) लक्षद्वीप
20. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?
1. दो समय बिंदुओं के बीच किसी क्षेत्र-विशेष में रहने वाले लोगों की संख्या में परिवर्तन जनसंख्या वृद्धि कहलाती है।
2. प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि का विश्लेषण अशोधित जन्म दर और मृत्यु दरों में निर्धारित किया जाता है।
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
21. 2001-2011 के दौरान भारत के किस राज्य की जनसंख्या वृद्धि सबसे कम दर्ज की गई है ?
(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) ओडिशा
(c) केरल
(d) नागालँड
22. भारत में सबसे बड़। भाषायी समूह है
(a) द्रविड़
(b) चीनी-तिब्बती
(c) भारतीय-यूरोपीय (आर्य)
(d) ऑस्ट्रिक
23. जनसंख्या आँकड़ों के स्रोत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. भारत में जनसंख्या के आँकड़ों को प्रति 10 वर्ष बाद होने वाली जनगणना द्वारा एकत्रित किया जाता है।
2. भारत में पहली संपूर्ण जनसंख्या 1881 में संपन्न हुई थी ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2 
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
24. निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य की जनसंख्या सर्वाधिक है ?
(a) महाराष्ट्र
(b) बिहार 
(c) पश्चिम बंगाल
(d) उत्तर प्रदेश
25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. उत्तरी भारत के राज्यों में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व बिहार में है।
2. प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु राज्य में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व है।
3. भारत के पर्वतीय राज्यों और उत्तर-पूर्वी राज्यों में निम्न जनसंख्या घनत्व है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/है ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
26. भारत में निम्नलिखित में से किस दशक की वृद्धि दर ऋणात्मक दर्ज की गई ? 
(a) 1911-1921
(b) 1901-1911
(c) 1971-1981
(d) 1951-1961
27. भारत के किन दशकों को जनसंख्या की स्थिर वृद्धि की अवधि के रूप में जाना जाता है ?
(a) 1951-1981
(b) 1981-2011
(c) 1921-1951
(d) इनमें से कोई नहीं
28. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन-सी है ?
(a) 101.5 करोड़
(b) 108.5 करोड़
(c) 111.5 करोड़
(d) 121.05 करोड़
29. निम्नलिखित राज्यों में से किस राज्य की ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) ओडिशा
(c) महाराष्ट्र
(d) बिहार
30. केंद्रशासित प्रदेशों में किस एक की ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है ?
(a) दमन एवं दीव
(b) दादरा और नगर हवेली
(c) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
(d) लक्षद्वीप
31. जनगणना 2011 के अनुसार भारत की ग्रामीण जनसंख्या है
(a) 68.84% 
(b) 64.84%
(c) 66.84%
(d) 62.84%
32. निम्नलिखित में से किसकी जनसंख्या सबसे कम है ?
(a) लक्षद्वीप 
(b) दमन और दीव
(c) सिक्किम
(d) अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
33. जनगणना, 2011 के अनुमानों के अनुसार भारत में निम्न में से कौन-सा एक सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है ? 
(a) बिहार 
(b) मध्य प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) उत्तर प्रदेश
34. निम्नलिखित में से किसको नगरीकरण वक्र में त्वरित अवस्था कहा जाता है ?
(a) प्रथम अवस्था 
(b) द्वितीय अवस्था
(c) तृतीय अवस्था
(d) चतुर्थ अवस्था
35. 'जन्मदर' के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा से सही है/हैं?
1. नगरीकरण जन्मदर को कम करने में सहायक है।
2. ऊँची साक्षरता दर का निम्न जन्मदर से सीधा सम्बन्ध है।
नीचे दिये हुए कूट से सही उत्तर चुनिये :
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
36. निम्नलिखित जनगणना वर्षों में किसे भारत के जनाकिकीय इतिहास में 'महान विभाजक' के रूप में जाना जात है ?
(a) 1901
(b) 1921
(c) 1931
(d) 1941
37. 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे कम था ?
(a) हिमाचल प्रदेश 
(b) अरुणाचल प्रदेश
(c) पश्चिम बंगाल
(d) मिजोरम
38. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर न्यूनतम रही है ?
(a) अरुणाचल प्रदेश 
(b) नागालैंड
(c) मध्य प्रदेश
(d) पंजाब
39. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के किस राज्य के आदिवासियों की आबादी का प्रतिशत उसकी कुल आबादी की तुलना में सबसे अधिक है ?
(a) अरुणाचल प्रदेश 
(b) नागालँड
(c) मिजोरम
(d) मंत्रालय 
40. निम्नलिखित में से किस जनगणना दशक में लिंग अनुपात में भारत वर्ष में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई ?
(a) 1931-41 
(b) 1961-71
(c) 1981-91
(d) 2001-11
41. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत की कुल जनसंख्या में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत था लगभग
(a) 21 
(b) 31
(c) 36
(d) 40
42. भारतीय जनगणना 2011 के अनुसार निम्न राज्यों में से , किस एक में जनसंख्या घनत्व सर्वाधिक है ?
(a) केरल
(b) हरियाणा
(c) बिहार
(d) उत्तर प्रदेश
43. भारतीय जनगणना 2011 के अनुसार बिहार राज्य में लिंगानुपात क्या है ? 
(a) 893
(b) 916
(c) 918
(d) 925
44. 2011 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित राज्यों में किसमें अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या का प्रतिशत उसके कुल जनसंख्या के प्रतिशत के हिसाब से न्यूनतम है ?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) बिहार 
(c) तमिलनाडु
(d) केरल
45. जनगणना 2011 के अनुसार निम्न में से किस राज्य में जनसंख्या में कमी आई है ?
(a) नागालैंड
(b) मणिपुर
(c) त्रिपुरा
(d) सिक्किम
46. भारत में नियमित एवं वैज्ञानिक ढंग से जनगणना किस वर्ष प्रारंभ हुई ?
(a) 1861
(b) 1871
(c) 1881
(d) 1891
47. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनसंख्या घनत्व है
(a) 325
(b) 335
(c) 382
(d) 385
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here