NCERT One Liner | पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours) | अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award)

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award)

NCERT One Liner | पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours) | अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award)

NCERT One Liner | पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours) | अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award)

अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार (International Award)

  • बुकर पुरस्कार - वर्ष 1969 में इंग्लैण्ड की बुकर मैकोनल कम्पनी द्वारा स्थापित अंग्रेजी उपन्यास के क्षेत्र में प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रमुख ब्रिटिश पुरस्कार है। अब तक तीन बार संयुक्त रूप से बुकर पुरस्कार (वर्ष 1974, 1992, 2019 ) दिए गए है।
  • वर्ष 2022 का बुकर पुरस्कार शेहान करूणातिलका (श्रीलंका) को The Seven Moons of Maali Almeida रचना के लिए प्रदान किया गया है।
  • नोबेल विश्व के सर्वोच्च तथा सर्वाधिक पुरस्कार राशि वाले इस अंतराष्ट्रीय पुरस्कार को स्वीडश रसायनशास्त्री अलफ्रेड नोबेल (1883-86) की पुण्यतिथि ( 10 दिसम्बर) पर प्रदान किया जाता है । 
  • नोबेल पुरस्कार भौतिकी, रसायन शास्त्र, चिकित्सा, साहित्य, अर्थशास्त्र एवं शांति के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। वर्ष 1969 से यह पुरस्कार अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने लगा।
  • अब तक केवल दो बार मृत व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया गया है पहली बार एरि एक्सेल कार्लफल्डट को वर्ष 1931 में और दूसरी बार संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव डैग हैमरसोल्ड को वर्ष 1961 में।

पुलित्जर पुरस्कार- यह जोसेफ पुलित्जर की स्मृति में वर्ष 1917 से पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार है। इसमें जनसेवा के अतिरिक्त प्रत्येक पुरस्कार के अन्तर्गत 10,000 डॉलर की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।

  • पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारतीय गोविन्द बिहारी लाल (1937), झुंपा लाहिड़ी (2000), गीता आनंद (2003), सिद्धार्थ मुखर्जी (2011), विजय शेषाद्रि (2014), अमित दवे (2022 ) ।
  • रैमन मैग्सेस अवार्ड - एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा यह पुरस्कार फिलीपींस के तीसरे राष्ट्रपति की स्मृति में वर्ष 1957 से प्रदान किया जाता है। इसे एशिया का नोबल पुरस्कार कहा जाता है।
  • यह पुरस्कार जनसेवा, सरकारी सेवा, पत्रकारिता व रचनात्मक जनसंचार, सामुदायिक नेतृत्व एवं अंतरर्राष्ट्रीय सदभाव के लिए प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2022 का रैमन मैग्सेस अवार्ड चार व्यक्तियों को प्रदान किया गया। सोथियार छिम (कंबोडिया), बर्नाडेट जे मैड्रिड (फिलीपींस), तदाशी हटोरी (जापान) तथा गैरी बेनचेघिब (इंडोनेशिया)
  • ग्रैमी अवार्ड- वर्ष 1958 में स्थापित यह पुरस्कार नेशनल एकेडमी फॉर रिकार्डिंग आर्ट्स एण्ड साइंस द्वारा पश्चिमी संगीत की विभिन्न विधाओं में विशिष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
वर्ष 1973 में कंसर्ट फॉर बांग्लादेश नामक कीर्तिमान के लिए | अन्य कलाकारों के साथ भारत के सुप्रसिद्ध सितारवादक प. रविशंकर को भी ग्रैमी अवार्ड प्राप्त हुआ था।

65वां ग्रैमी अवार्ड्स 2023 ( संगीत के क्षेत्र में ) - तीसरी बार रिकी केज (भारतीय म्यूजिक कंपोजर) ने सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एलबम श्रेणी में डिवाइन टाइड्स के लिए जीता।
  • ऑस्कर पुरस्कार- वर्ष 1929 में स्थापित यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स द्वारा फिल्म जगत के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। भानु अर्थेया प्रथम भारतीय थीं जिन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

अन्य अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

  • कलिंग पुरस्कार - वर्ष 1952 में स्थापित यूनेस्को के तत्वाधान में कलिंग फाउण्डेशन के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। इसके अन्तर्गत 40,000 डालर की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।
  • राइट लाइवलीहुड पुरस्कार- वर्ष 1980 में स्थापित यह पु. रस्कार लन्दन में स्थित लाइवलीहुड सोसाइटी द्वारा पर्यावरण एवं सामाजिक न्याय के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है। इसे वैकल्पिक नोबल पुरस्कार के नाम से जाना जाता है।
राइट लाइवलीहुड अवार्ड्स-2023
राइट लाइवलीहुड पुरस्कार 2023, घाना से यूनिस ब्रुकमैन - अमीसा, कंबोडिया से मदर नेचर एसओएस मेडिटेरेनी तथा केन्या से फिलिस ओमिडो को प्रदान किया गया।
  • मिस यूनिवर्स पुरस्कार- वर्ष 1952 में स्थापित यह पुरस्कार मिस यूनिवर्स कार्पोरेशन द्वारा विश्व के विभिन्न देशों की सुन्दरियों में सर्वश्रेष्ठ सौन्दर्य एवं प्रतिभा के आधार पर प्रदान किया जाता है। इसमें पुरस्कार स्वरुप 70 हजार डालर की राशि प्रदान की जाती है।
मिस यूनिवर्स बनने वाली प्रथम भारतीय सुष्मिता सेन (वर्ष 1994) थीं। वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने पुनः यह उपलब्धि प्राप्त की। 21 वर्ष पश्चात् 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हरनाज संधू भारत की ओर से मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली तीसरी प्रतियोगी हैं।
  • वर्ष 2023 का मिस यूनिवर्स का खिताब अमेरिका की आर बोन्नी गैब्रियल ने जीता जबकि अमाण्डा डुडामेल (वेनेजुएला) प्रथम उपविजेता एवं एंड्रीना मार्टिनेज (डोमेनिका रिपब्लिक) द्वितीय उपविजेता रहीं ।
  • मिस वर्ल्ड - वर्ष 1951 में स्थापित यह पुरस्कार मिस वर्ल्ड इनकार्पोरेशन द्वारा विश्व के विभिन्न देशों की सुन्दरियों में से सर्वश्रेष्ठ शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतिभा के आधार पर प्रदान किया जाता है। 16 मार्च, 2022 को प्यूर्टोरिको के सैन जुआन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विश्व सुन्दरी (Miss World) की सूची में भारतीय

रीता फारिया 1966
ऐश्वर्या राय बच्चन 1994
डायना हेडेन 1997
युक्ता मुखी 1999
प्रियंका चोपड़ा 2000
मानुषी छिल्लर 2017
  • वर्ष 2022, मिस वर्ल्ड की विजेता पोलैंड की कैरोलिना बिलाव स्का रहीं हैं जबकि अमेरिका की श्री सैनी (भारतीय-अमेरिकी) विजेता एवं कोटे डी आइवर की ओलिविया येस उपविजेता रहीं।
वर्ष 2021 की प्रतियोगिता कोरोना संक्रमण के कारण स्थगित कर दी गई थी। 2022 में सम्पन्न इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मनसा (वाराणसी) 11वें स्थान पर रही।
विश्व चैम पुरस्कार, 2023 राष्ट्रीय खनिज विकास कार्पो. लि.
मिस अर्थ इंडिया, 2023 प्रिया सैन
बेल पुरस्कार, 2023 लुईस कैफरेली (गणित में योगदान हेतु)
टेम्पलटन पुरस्कार, 2023 एडना अदन इस्माइल
विश्व खाद्य पुरस्कार, 2023 हाइडी कुन
उद्योग रत्न पुरस्कार, 2023 रत्न टाटा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

  • द किंग हमाद आर्डर ऑफ द रेनेसा- बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
  • रूल ऑफ निशान इज्जुद्यीन - मालदीव का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • फिलीस्तान ग्रैड कॉलर पुरस्कार फिलीस्तीन द्वारा किसी व्यक्ति को प्राप्त सम्मान
  • आमिर अमानुल्ला खान पुरस्कार- अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • ऑर्डर ऑफ द द्रुक ग्यालपो- भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अलसऊद सऊदी अरब द्वारा किसी मुस्लिम महत्वपूर्ण व्यक्ति दिया जाने वाला
  • ऑर्डर ऑफ जायद पुरस्कार - UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
  • लीजन ऑफ मेरिट अवार्ड 2020 - अमेरिका
  • नगदग पेल जी खोरलो अवार्ड 2021 - भूटान
  • ऑर्डर ऑफ नाइल 2023 - मिस्र का सर्वोच्च राजकीय सम्मान
  • लीजन ऑफ ऑनर 2023 - फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान |
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here