NCERT One Liner | पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours) | राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards)

राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards)

NCERT One Liner | पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours) | राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards)

NCERT One Liner | पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Honours) | राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards)

राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards)

  • भारत रत्न यह भारत सरकार का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा तथा खेल के क्षेत्र में विशिष्ट राष्ट्रीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसकी स्थापना तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी, 1954 को की गई थी।
  • जनता पार्टी द्वारा इस राष्ट्रीय पुरस्कार को वर्ष 1977 में बन्द कर दिया गया था परन्तु वर्ष 1980 में कांग्रेस सरकार ने इसे पुनः प्रारम्भ किया।
  • इस पुरस्कार के अन्तर्गत कोई धनराशि प्रदान नहीं की जाती है, इसके मेडल पर एक पीपल के पत्ते पर सूर्य की छवि के साथ देवनागिरी लिपि में भारत रत्न अंकित रहता है।
  • प्रारम्भ में यह पुरस्कार मरणोपरात नहीं दिया जाता था परन्तु वर्ष 1966 में सर्वप्रथम लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरात भारत रत्न प्रदान किया गया। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को भारत रत्न प्रदान किया जा सकता है।

पद्म विभूषण

  • यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट और उल्लेखनीय सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

पद्म भूषण

  • यह पुरस्कार किसी भी क्षेत्र में उच्च स्तर की उत्कृष्ट सेवाओं | के लिए प्रदान किया जाता है। इसमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई सेवाएँ भी शामिल हैं।

पद्म श्री

  • किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये दिया जाने वाला यह चौथा सबसे बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार है।

वीरता पुरस्कार

भारतीय सेना के (जल, थल तथा वायु सेना) वीर तथा साहसी सैनिकों को विभिन्न पदक प्रदान किये जाते हैं।
  1. परमवीर चक्र - परमवीर चक्र सैन्य सेवा तथा उससे सम्बंधित व्यक्तियों को दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च शौर्य अलंकरण है। यह सम्मान सैनिकों को असाधारण वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है कांस्य से निर्मित यह पदक एक ओर इन्द्रवज्र तथा दूसरी ओर हिन्दी व अंग्रेजी में लिखित परमवीर चक्र से अलंकृत होता है। परमवीर चक्र पुरस्कार की स्थापना 26 जनवरी, 1950 को की गयी। परमवीर चक्र पुरस्कार सामान्यतः मरणोपरान्त प्रदान किया जाता है।
  2. महावीर चक्र - वीरता के क्षेत्र में दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है जो थल, जल एवं वायु सेना में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।
    यह गोलाकार आकृति का चाँदी से निर्मित होता है। जिसमें एक ओर पाँच कोण वाले सितारों के मध्य राष्ट्रचिन्ह अंकित होता है, जबकि दूसरी ओर कमल एवं हिन्दी व अंग्रेजी में महावीर चक्र लिखा होता है।
  3. वीर चक्र - वीर चक्र तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है जो चाँदी से निर्मित होता है। इसके एक ओर पाँच कोण वाला सितारा एवं अशोक चक्र और दूसरी ओर दो कमल अंकित होते हैं।
  4. अशोक चक्र - यह शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है जो जल, थल एवं वायुसेना में साहस, पराक्रम या आत्म बलिदान का अत्यंत सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है।

वीरता पुरस्कार (Gallantry Award) म

  • हावीर चक्र (2021 ) :- कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू (मरणोपरांत)
  • वीर चक्र (2021 ) :- नायक सूबेदार नुदुरम सोरेन (मरणोपरांत), हवलदार के. पलानी (मरणोपरांत), हवलदार तेजिंदर सिंह, नायक दीपक | सिंह (मरणोपरांत), सिपाही गुरुतेज सिंह (मरणोपरांत)
  • शौर्य चक्र (2023 ) :- मेजर आदित्य भदौरिया, कैप्टन अरुण कुमार, कैप्टन युद्धवीर सिंह, कैप्टन राकेश, नायक जसबीर सिंह, लांस नायक, विकास चौधरी, कांस्टेबल मुदासिर शेख (मरणोपरांत), ग्रुप कैप्टन योगेश्वर, कृष्णाराव काण्डेल्कर, फ्लाईट लेफ्टिनेंट तेजपाल, संदीप कुमार झांझरिया, आनन्द सिंह, सुनील कुमार, विक्की कुमार पाण्डेय, विजय ओरांन।
  • कीर्ति चक्र (2023 ) :- मेजर शुभंग, नाइक जितेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार (मरणोपरांत), उप-निरीक्षक दीपक भारद्वाज (मरणोपरांत), हेड कांस्टेबल सोडी नारायण (मरणोपरांत), हेड कांस्टेबल श्रवण कश्यप (मरणोपरांत)

साहित्य पुरस्कार

साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किस पुरस्कार की स्थापना की गई
ज्ञानपीठ पुरस्कार (वर्ष 1965)
भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में वर्णित कितनी भाषाओं के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया जाता है ? 
22 भाषाओं (हिन्दी व अंग्रेजी में लिखित रचनाओं के लिए)
भारतीय संविधान में सम्मलित किस भाषा के लिए 2011 तक ज्ञानपीठ पुरस्कार नहीं दिया गया ?
सिंधी
ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं?
गोविंद शंकर कुरूप (ओडक्कुझाल- मलयालम, वर्ष 1965)
ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम हिन्दी साहित्यकार कौन थे?
सुमित्रानंदन पंत (चिदम्बरा)
वर्ष 1976 में बांग्ला लेखिका आशापूर्णा देवी (उपन्यास: प्रोथोम प्रोतिश्रुति) को प्रथम महिला के रूप में ज्ञानपीठ | पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार चयन समिति ने वर्ष 2022 और वर्ष 2023 के लिय क्रमशः 57वां और 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार की घोषणा की। वर्ष 2022 के लिए कोंकणी साहित्यकार दामोदर मौउजो को तथा वर्ष 2023 के लिए मलयालम साहित्यकार मुधसूदन नायर को दिए जाने की घोषणा की गयी है।
  • व्यास सम्मान - यह भारतीय साहित्य के लिए प्रदान किया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है जिसका प्रारम्भ वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन के द्वारा प्रारम्भ किया गया। इसके अन्तर्गत 4 लाख रुपये नकद राशि प्रदान की जाती है।
  • प्रथम व्यास सम्मान रामविलास शर्मा को प्रदान किया गया तथा वर्ष 2022 के लिए 32वाँ व्यास सम्मान ज्ञान चतुर्वेदी को उनकी कृति पागलखाना के लिए प्रदान किया गया है।
  • सरस्वती सम्मान - के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा साहित्यिक क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला तीसरा बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है। इसके अन्तर्गत 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। प्रथम पुरस्कार हरिवंश राय बच्चन को प्रदान किया गया।
वर्ष 2022 का 32वाँ सरस्वती सम्मान तमिल लेखिका शिवशंकरी को उनकी कृति सूर्यवंशम के लिए प्रदान किया जाएगा।
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार वर्ष 1954 में स्थापित यह पुरस्कार अंग्रेजी तथा 22 भारतीय भाषाओं में विगत पाँच वर्षों में प्रकाशित उत्कृष्ट रचनाओं हेतु प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 1 लाख रुपये सम्मान राशि एवं कांस्य की स्मृति प्रदान की जाती है।

  • इंदिरा गाँधी शांति, निशस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कारयह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा वर्ष 1986 में स्थापित किया गया जो अंतरराष्ट्रीय शान्ति, निशस्त्रीकरण एवं विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जाता है। इसके अन्तर्गत 25 लाख की सम्मान राशि, ट्राफी एवं प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया जाता है।
गांधी शांति पुरस्कार (Gandhi Peace Prize)

गीता प्रेस, गोरखपुर, जो कि हिंदू धार्मिक ग्रंथों का प्रकाशन करती है और शांति एवं सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को बढ़ावा देती है, को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 हेतु गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award)

  • फिल्म के क्षेत्र में प्रदान किये जाने वाले इन राष्ट्रीय पुरस्कार को वर्ष 1954 से प्रारम्भ किया गया।
  • 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 2023 : 27 अक्टूबर, 2023 को फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। पुरस्कारों का विवरण निम्नलिखित है

भारतीय सिनेमा के विकास में योगदान के लिए किसके नाम पर फिल्म जगत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दिया जाता है ?
दादा साहब फाल्के (1969)
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार के अन्तर्गत कितनी धनराशि प्रदान की जाती है?
10 लाख रुपये, एक स्वर्ण कमल और एक फाल्के प्रशस्ति पत्र
सर्वप्रथम दादासाहेब फाल्के पुरस्कार किसे प्रदान किया गया था?
देविका रानी रोटिक
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार के किस मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है ?
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा

अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार (Other National Award)

  • मूर्तिदेवी पुरस्कार - वर्ष 1984 स्थापित यह पुरस्कार भारतीय भाषा या अंग्रेजी में रचित साहित्य के लिए प्रदान किया जाता है।
  • वाचस्पति पुरस्कार वर्ष 1992 में स्थापित के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा संस्कृत साहित्य में विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
  • शांतिस्वरूप भटनागर पुरस्कार वर्ष 1957 में स्थापित यह पुरस्कार भारतीय औद्योगिक एवं वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रदान किया जाता है।
  • बोरलॉग पुरस्कार- वर्ष 1973 में स्थापित यह पुरस्कार कृषि क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
  • होमी भाभा पुरस्कार- वर्ष 1990 में स्थापित यह पुरस्कार भारतीय परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान हेतु प्रदान किया जाता है।
  • जी. डी. बिरला पुरस्कार- वर्ष 1991 में स्थापित यह पुरस्कार के. के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को उच्च स्तरीय शोधकर्ता के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार वर्ष 1987 में स्थापित यह विशेष उल्लेखनीय योगदान हेतु . पुरस्कार पर्यावरण के क्षेत्र प्रदान किया जाता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here