General Competition | Geography | भारत का परिवहन

भारत का सबसे प्राचीनतम परिवहन का मार्ग जलमार्ग का परिवहन है।

General Competition | Geography | भारत का परिवहन

General Competition | Geography | भारत का परिवहन

  • किसी व्यक्ति या वस्तु को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाना परिवहन कहलाता है। भारतीय परिवहन को तीन वर्गों में बाँटा गया है जो निम्न है-
    1. स्थलमार्ग परिवहन
    2. जलमार्ग परिवहन
    3. वायुमार्ग परिवहन
  • भारत का सबसे प्राचीनतम परिवहन का मार्ग जलमार्ग का परिवहन है।
  • सबसे तीव्रतम परिवहन का मार्ग वायुमार्ग परिवहन है।
  • भारत में रेल परिवहन की शुरूआत 16 अप्रैल, 1853 को मुंबई से थाणे के बीच हुआ हैं।
  • भारत में वायु परिवहन की शुरूआत 1911 ई. इलाहाबाद से नैनी के बीच हुआ है।
  • भारत में सड़क मार्ग और जलमार्ग परिवहन की शुरूआत प्राचीन काल (हड़प्पा काल) से हुई मानी जाती है।
  • सबसे ज्यादा रेलवे लाइन का विस्तार उत्तर प्रदेश राज्य में है। (10,324 km)
  • सभी रेलवे जोन या मंडल में सबसे अधिक लंबाई उत्तरी रेलवे (7301 km) का है।
  • रेल गेज : दो समानांतर पटरियों के बीच की दूरी को रेल गेज कहते हैं। भारतीय रेल को तीन गेज में बाँटा गया हैं-
    1. ब्रॉड गेज (बड़ी लाइन ) : इसमें दो पटरियों के बीच की दूरी 1.676m होता है।
    2. मीटर गेज (मीटर लाइन) : इसमें दो पटरियों के बीच की दूरी 1 मीटर होती है ।
    3. नैरो गेज (छोटी लाइन ) : इसमें दो पटरियों के बीच की दूरी 0.762m या 0.610m होता है।
  • कोंकण रेलवे : इस रेलवे का विस्तार पश्चिमी घाट पर्वत श्रेणी में महाराष्ट्र के रोहा से कर्नाटक के मंगलुरू तक देखने को मिलता है। इसकी लंबाई 760 km है (कोंकण रेलवे कारपोरेशन के अनुसार लंबाई 741 km) है। इस रेलमार्ग का सबसे ज्यादा विस्तार महाराष्ट्र में है। इसका मुख्यालय नवी मुंबई में है वहीं कोंकण रेलवे कारपोरेशन का मुख्यालय गोवा में है। कोंकण रेल परियोजना की शुरुआत 1990 में हुआ। यह परियोजना पूर्ण 1998 ई० में हुआ। कोंकण रेलवे में एडभांस Controlling Device तकनीक का प्रयोग किया गया है जो इस मार्ग पर ट्रेनों को आपसी टक्कर होने से बचाता है। ACD तकनीक GPS (Global position system) प्रणाली पर काम करता है। कोंकण रेलवे 91 सुरंग, 146 नदियाँ और 2000 पुलों से होकर गुजरती है। इस रेलमार्ग में सबसे ऊंचा पुल महाराष्ट्र में पनवल नदी पर है तो वही सबसे लंबा पुल कर्नाटक में शरावती नदी पर है। कोंकण रेलवे का विस्तार महाराष्ट्र, गोवा और कर्नाटक राज्य में है लेकिन उससे लाभांवित होने वाला राज्य महाराष्ट्र, गोवा, केरल और कर्नाटक के इस रलमार्ग का सबसे लंबा सुरंग महाराष्ट्र राज्य में है।
  • नेटवर्क की दृष्टिकोण से भारतीय रेलवे का पूरे विश्व में चौथा स्थान है। पहला अमेरिका, दूसरा चीन, तीसरा रूस का है। तो वही एशिया में भारत का स्थान दूसरा है। 
  • विश्व में सबसे बड़ा नियोक्ता भारतीय रलवे है।
  • भारत में राष्ट्रीय रेल दिवस 16 अप्रैल को मनाया जाता है तो वही 10-16 अप्रैल के सप्ताह को राष्ट्रीय रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
  • विश्व में सर्वप्रथम रेलगाड़ी का परिचालन 1825 ई. में ब्रिटेन में स्टॉकटन से डार्लिंगटन के बीच हुआ ।
  • भारत में रेलवे परिवहन का विकास अंग्रेजों के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम भारतीय गवर्न जनरल लार्ड हार्डिंग प्रथम ने परिवहन को लेकर भारत में रेलमार्ग परिवहन के विकास कही। लॉर्ड हार्डिंग प्रथम के बाद भारतीय गवर्नर जनरल बनकर लॉर्ड डलहौजी आए जिन्होंने भारत में रेलमार्ग का विकास किया। जिस कारण लॉर्ड डलहौजी को भारत में रेलमार्ग के पिता या जनक कहा जाता है।
  • लॉर्ड कर्जन के ही शासनकाल में भारतीय रेलवे बोर्ड का गठन 1905 ई० में हुआ है।
  • एकवर्थ कमिटी की सिफारिश पर आम बजट को रेल बजट से अलग 1924 ई० में किया गया पुनः विवेक देवराय कमिटी के. सिफारिश पर 2017 ई॰ से रेल बजट और आम बजट दोनों एक साथ पेश किये जाने लगे।
  • प्रथम बार भारत के लिए बजट 1860 ई. में जेम्स विलसन ने पेश किया था।
  • मोनो रेल : जब किसी क्षेत्र में भूमि की अनउपलब्धता तथा अधिक जनघनत्व के कारण एक ही पटरी पर रेलगाड़ी को दौड़ाया जाता है तो इसे ही मोनो रेल कहा जाता है। मोनो रेल का परिचालन करने वाला भारत विश्व का सातवाँ देश बना हैं।
  • भारत से पहले मोनो रेल का परिचालन अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में हो चुका है। भारत में सर्वप्रथम मोनो रेल का परिचालन 1 फरवरी, 2014 को महाराष्ट्र के मुम्बई में वडाला से चेम्बूर के बीच हुआ। लंबाई = 19.8 km, उद्घाटनकर्ता पृथ्वी राज चौहान (CM of महाराष्ट्र ) ।
  • समझौता एक्सप्रेस भारत और पाकिस्तान के बीच 1976 ई० से चलना प्रारंभ हुआ।
  • थार एक्सप्रेस भारत और पाकिस्तान के बीच 2006 ई० से चलना प्रारंभ हुआ।
  • मैत्री एक्सप्रेस भारत और बांग्लादेश के बीच 2008 ई० से चलना प्रारंभ हुआ।
  • बंधन एक्सप्रेस भारत और बांग्लादेश के बीच 2017 ई० से चलना प्रारंभ हुआ।
  • विवेक एक्सप्रेस : यह भारत के भीतर सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन हैं जो असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाती है। यह ट्रेन 4286 km की दूरी तय करती है। 
  • भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन ट्रेन-18 हैं जिसे वंदे मातरम एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अधिकतम गति 200 km/h हो सकती है।
  • बुलेट ट्रेन : जापान के सहयोग से भारत में बुलेट ट्रेन चलाया जाना प्रस्तावित है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन गुजरात के अहमदाबाद से महाराष्ट्र के मुंबई के बीच चलाया जाना प्रस्तावित है। वही भारत की दूसरी बुलेट ट्रेन दिल्ली से बनारस के बीच चलाया जाना प्रस्तावित है।
  • पूर्वोत्तर भारत में स्थित सिक्किम एक ऐसा राज्य है जहाँ रेलगाड़ी का परिचालन नहीं होता है।
  • बिहार के छपरा में रेलगाड़ी के पहिये निर्माण का कारखाना खोला गया है।
  • बिहार के मधेपुरा और मदौरा (छपरा) में रेल इंजन कारखाना खोला गया है।
  • ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग : यह विश्व की सबसे लंबी रेलमार्ग है इसका विस्तार लेनिनग्राड से ब्लाडीवास्टक तक है, जो रूस में है। इस रेलमार्ग की लंबाई 9438 km है।
  • भारत में मेट्रो रेल : भारत में मेट्रो रेल परियोजना प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के द्वारा 1972 ई० में रखी गई। यह परियोजना पूर्ण 1984 ई० में हुई। भारत में सर्वप्रथम मेट्रो रेल का परिचालन 24 अक्टूबर, 1984 को बंगाल प्रांत में दमदम से टॉलीगंज के बीच हुआ।
  • दिल्ली : दिल्ली में मेट्रो रेल का परिचालन जापान और कोरिया की मदद से 2002 ई० में तीस हजारी से शाहदरा के बीच हुआ।
  • बंगलुरू : बंगलुरू में मेट्रो रेल की शुरूआत 2011 ई. में जापान की मदद से हुआ। बंगलुरू में मेट्रो ट्रेन नम्मा मेट्रो के नाम से चलाया गया।
  • मुंबई : मुंबई में मेट्रो ट्रेन का परिचालन 2014 ई० में हुआ।
  • जयपुर, लखनऊ, चेन्नई जैसे महत्वपूर्ण शहरों में भी मेट्रो रेल का परिचालन हो चुका है लेकिन पटना, भोपाल, बिलासपुर जैसे शहरों में मेट्रो रेल चलाया जाना प्रस्तावित है।
  • विश्व में सर्वप्रथम मेट्रो रेल का परिचालन 10 मई, 1963 को लंदन में हुआ।
  • विश्व की सबसे लंबी मेट्रो शंघाई मेट्रो ट्रेन हैं जो 434 km की दूरी तय करता  है।
  • रेलवे विश्वविद्यालय : 2018 ई० में रेलवे विश्वविद्यालय का निर्माण भारत में हुआ । भारतीय रेलवे विश्वविद्यालय गुजरात के बड़ोदरा में है।
  • रेल गति : भारत का रेलवे गीत 'प्यार हैं हमें भारतीय रेलवे से" हैं। इस गीत की रचना सत्यप्रकाश ने किया है। गाने में 3 मिनट का समय लगता है।
  • सड़क परिवहन : भारतीय सड़क को तीन वर्गों में बाँटा गया है- 1. राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), 2. राज्य राजमार्ग, 3. अन्य सड़कें (ग्रामीण सड़कें / शहरों की गलियों की सड़कें ) ।
  • स्वर्णिम चतुर्भुज योजना : देश के चार प्रमुख महानगर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता को आपस में 4 लेन या 6 लेन के माध्यम से जोड़ा गया इसे ही स्वर्णिम चतुर्भुज योजना कहते हैं। यह सपना अटल बिहारी वाजपेयी ( 1998-2004) ने देखा था जो 2012 ई० में जाकर पूर्ण हुआ ।
  • उत्तरी- दक्षिणी गलियारा : भारत के उत्तर में स्थित श्रीनगर को भारत के दक्षिण में स्थित तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आपस में उतरी दक्षिणी गलियारा जोड़ता है।
  • पूर्वी-पश्चिमी गलियारा : भारत के पूरब में स्थित असम के सिलचर को भारत के पश्चिम में स्थित गुजरात के पोरबंदर को आपस में पूर्वी-पश्चिमी गलियारा जोड़ता है।
  • Note : पूर्वी-पश्चिमी गलियारा और उत्तरी दक्षिणी गलियारा आपस में एक-दूसरे को उत्तर प्रदेश के झाँसी में काटता है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) : देश के कुल सड़क नेटवर्क के मात्र 2% हिस्सा पर राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार देखने को मिलता है। देश में वर्तमान समय में सड़कों की कुल लंबाई लगभग 62 लाख किमी० है । सड़क नेटवर्क के दृष्टिकोण से भारत का पूरे विश्व में दूसरा स्थान है वही सड़क नेटवर्क में पहला स्थान USA का है। तीसरा स्थान चीन ।
  • Note : राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रबंधन एवं रख-रखाव तथा देखरेख भारत सरकार के अधीन स्थापित संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के द्वारा किया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थापना 1995 ई० में हुई है।
  • भारत के सीमावर्ती इलाकों में तीव्र गति से सड़क निर्माण हेतु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के द्वारा 1960 ई० में सीमा सड़क संगठन की स्थापना की गई।
  • NH-44 : यह देश का सबसे लंबा NH है। इसकी लंबाई 3745 km है। यह NH उत्तर में स्थित श्रीनगर को दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी से आपस में जोड़ता है। यह NH निम्न राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश से तरीके गुजरती हैं- जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु ।
  • देश का सबसे छोटा NH, NH-118 (झारखंड) और NH-548 (महाराष्ट्र) है जिसकी लंबाई 5 किमी० है ।
  • चेनानी-नाशरी सुरंग : यह देश का सबसे बड़ा सड़क सुरंग है। इसकी लंबाई 9.2 km है। यह जम्मू-कश्मीर में स्थित है।
  • भूपेन हजारिका पुल : यह देश का सबसे बड़ा नदियों पर निर्मित सड़क हैं। यह पुल ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी लोहित नदी पर निर्मित है। यह पुल ढोला का सदिया से आपस में जोड़ता है। पुल की लंबाई 9.15 km है।
  • देश के भीतर सबसे अधिक NH की लंबाई महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र के बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, कर्नाटक का क्रमश: दूसरा, तीसरा, चौथा एवं पाँचवाँ स्थान हैं।
  • राज्य राजमार्ग (SH) : राज्य राजमार्ग का निर्माण राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है तथा इसकी देखरेख एव रख-रखाव राज्य सरकार के द्वारा किया जाता है। भारत में राज्य राजमार्ग या प्रांतीय राजमार्ग की सर्वाधिक लम्बाई महाराष्ट्र राज्य में देखने को मिलती है।
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना : वैसा मैदानी क्षेत्र जहाँ की आबादी कम-से-कम 500 हो तथा वह क्षेत्र बारहमासी सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा हो तो उन क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ने का काम प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया जाता है। इस योजना की शुरुआत 25 दिसंबर, 2000 ई० को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा किया गया। यह पूर्णत: केन्द्र सरकार की योजना है।
  • सड़क घनत्व : किसी भी क्षेत्र में प्रति 100 वर्ग किमी० में औसत सड़कों की लंबाई सड़क घनत्व कहलाता है। राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश दोनों का समस्त रूप से मिला कर देखा जाए तो सर्वाधिक सड़क घनत्व दिल्ली का है वही सिर्फ राज्यों के दृष्टिकोण से देखा जाए तो सर्वाधिक सड़क घनत्व वाला राज्य केरल है।
  • प्रोजेक्ट दंतक : इसके तहत भूटान में सड़क अवसंरचना का निर्माण किया गया है।
  • प्रोजेक्ट बीकन : इसके तहत जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में सड़क का निर्माण किया गया है। प्रोजेक्ट बीकन को जम्मू- कश्मीर की जीवन रेखा कहा जाता है।
  • प्रोजेक्ट हीरक : महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण जिस योजना के तहत हुआ है उसे प्रोजेक्ट हीरक कहा जाता है।
  • ग्रीन मफलर : पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने तथा ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के किनारे-किनारे नीम और अशोक जैसे वृक्ष लगाए जाते हैं इस हेतु ही ग्रीन मफलर शब्द का प्रयोग किया गया है।
  • पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए कुल क्षेत्रफल के 33% भू-भाग पर वन होना चाहिए ।
  • स्वतंत्र भारत की प्रथम राष्ट्रीय वन नीति 1952 ई० में आई है जिसमें संशोधन 1988 में हुआ है।
  • भारत में राष्ट्रीय वन महोत्सव के० एम० मुंशी के प्रयास से मनाया जाना प्रारंभ हुआ।
  • भारत में राष्ट्रीय वन महोत्सव 1 जुलाई को मनाया जाता है तथा वन सप्ताह के रूप में जुलाई के प्रथम सप्ताह को मनाया जाता है।
  • प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग :
  • NH-1 : यह श्रीनगर को लेह से आपस में जोड़ता है।
  • NH-2 : यह असम के डिब्रूगढ़ को मिजोरम के तुइपांग से आपस में जोड़ता है।
  • NH-3 : यह लेह को भारत-पाक बॉर्डर पर स्थित अटारी से आपस में जोड़ता है |
  • NH-4 : यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है। यह NH पोर्ट ब्लेयर को चिड़िया टापू (लिटिल अंडमान) से आपस में जोड़ता है।
  • NH-5 : यह पंजाब के फिरोजपुर को शिपकीला (हिमाचल प्रदेश) से आपस में जोड़ता है।
  • NH-6 : मेघालय के जोरबाट को मिजोरम के सीलिंग से आपस में जोड़ता है।
  • NH-7 : पंजाब के फजिल्ला को उत्तराखंड के माना से आपस में जोड़ता है।
  • NH-8 : यह असम के करीमगंज को त्रिपुरा के शबरूम से आपस में जोड़ता है।
  • NH-9 : यह पंजाब के मलौट को उत्तराखण्ड के पिथौरागढ से आपस में जोड़ता है।
  • NH-10 : गंगटोक को सिलिगुड़ी से NH-10 जोड़ता है।
  • NH-16 : यह कोलकाता को चेन्नई से जोड़ता है।
  • NH-19 : यह दिल्ली को कोलकाता से जोड़ता हैं।
  • NH-48 : यह दिल्ली को चेन्नई से आपस में जोड़ता है।
  • Note : उत्तरी-दक्षिणी गलियारा को NH-44 और पूर्वी-पश्चिमी गलियारा को NH-27 कहा जाता है।
  • NH-30 : यह उत्तराखंड के सितारगंज को आंध्र प्रदेश के कोडापल्ली से आपस में जोड़ता है।
  • NH-52 : यह पंजाब के संघरूढ़ को कर्नाटक के अंकोला से आपस में जोड़ता है |
  • NH-53 : यह गुजरात के हजीरा को उड़ीसा के पाराद्वीप से आपस में जोड़ता है |
  • NH-66 : यह महाराष्ट्र के नवी मुंबई में स्थित पनवेल को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से आपस में जोड़ता है।
  • NH-129 : यह असम के नुमालीगढ़ को नागालैंड के दीमापुर से आपस में जोड़ता है ।
  • जल परिवहन : भारत का सबसे प्राचीनतम या आयात का साधन जल परिवहन है।
  • भारत में बड़े बंदरगाहों की संख्या 13 है जबकि छोटे और मंझले बड़े बंदरगाह की संख्या 200 से भी अधिक है। बड़ा बंदरगाह संघ सूची में आता है जिस कारण इस पर कानून भारत की संसद बनाता है वही छोटे बंदरगाह समवर्ती सूची में आता है।
  • भारत के पश्चिमी तट पर छः बड़े बंदरगाह है जो निम्न हैं-
    1. कांडला बंदरगाह : यह गुजरात राज्य के कच्छ की खाड़ी में स्थित एक प्राकृतिक और ज्वारीय बंदरगाह हैं। इस बंदरगाह का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय बंदरगाह कर दिया गया है।
    2. मुंबई बंदरगाह : यह भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है। यह देश का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह है। इस बंदरगाह को भारत का प्रवेश द्वार कहा जाता है।
    3. न्हावाशोवा बंदरगाह : इसे जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के नाम से भी जाना जाता है। मुंबई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए इस बंदरगाह का निर्माण किया गया है। यह एक कृत्रिम बंदरगाह है। यहाँ हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है।
    4. मार्मुगाओ बंदरगाह : यह गांवा में मांडवी और जुआरी नदी के किनारे स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है।
    5. मंगलुरू बंदरगाह : यह कर्नाटक में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह नगर है ।
    6. कोच्चि बंदरगाह : यह केरल में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है।
  • भारत के पूर्वी तट पर छ: बड़े बंदरगाह हैं, जो निम्न हैं-
    1. कोलकाता बंदरगाह : यह पश्चिम बंगाल में स्थित एक नदीय और प्राकृतिक बंदरगाह है। इस बंदरगाह को भारत का पूर्वी प्रदेश द्वार कहा जाता है। इस बंदरगाह के भार को कम करने के लिए हल्दिया बंदरगाह का निर्माण किया गया है।
    2. पाराद्वीप बंदरगाह : यह ओडिशा में स्थित एक कृत्रिम बंदरगाह है।
    3. विशाखापत्तनम बंदरगाह : यह आंध्र प्रदेश में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है। यह देश का सबसे गहरा बंदरगाह है।
    4. एन्नौर बंदरगाह : यह तमिलनाडु में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है। इसका नाम बदलकर कामराज बंदरगाह किया गया है।
    5. बंदरगाह है। यह एक कृत्रिम बंदरगाह है। वह बंदरगाह हर मौसम में चेन्नई बंदरगाह : यह देश का सबसे प्राचीनतम् बंदरगाह है। खुला रहता है।
    6.  तूतीकोरिन बंदरगाह : यह तमिलनाडु में स्थित एक कृत्रिम बंदरगाह है। इसका नाम बदलकर वी० ओ० चिदंबरमनार बंदरगाह किया गया है।
    7. पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह : यह अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक प्राकृतिक बंदरगाह है।
  • Note : (i) गुजरात में स्थित दाहेज को रसायन बंदरगाह के नाम से जाना जाता है।
    (ii) देश में सबसे अधिक छोटे और मंझले बंदरगाह गुजरात राज्य में स्थित है।
    (iii) ओखा बंदरगाह गुजरात में कच्छ की खाड़ी में स्थित है।
  • सागरमाला परियोजना : इस परियोजना की घोषणा 15 अगस्त, 2003 को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा की गई। इस परियोजना के तहत देश के सभी बड़े बंदरगाह को आपस में जोड़ने का काम किया जाना है तथा बंदरगाह के आस - पास के क्षेत्रों में विशेष आर्थिक क्षेत्र का विकास किया जाना है ताकि व्यापार में वृद्धि हो सके। इस परियोजना की स्वीकृति केन्द्रीय कैबिनेट ने 2015 में प्रदान किया। अब इस परियोजना पर काम चल रहा है।
  • सेतु समुद्रम परियोजना : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के बीच की दूरी को कम करने के लिए पाक जलसंधि को मन्नार की खाड़ी से जोड़ने की जो योजना है, उसे ही सेतुसमुद्रम परियोजना कहा गया है। सेतुसमुद्रम परियोजना का सपना सर्वप्रथम 1860 ई० में ब्रिटिश कमांडर ए० डी० टेलर ने देखा था ।
  • राष्ट्रीय जलमार्ग : 2016 ई० में जो राष्ट्रीय जल नीति की घोषणा हुई उसके तहत 105 नये जलमार्ग बनाया जाना प्रस्तावित हैं इसके पहले 6 जलमार्ग कार्यरत था। कुल मिलाकर वर्तमान में 111 राष्ट्रीय जलमार्ग है । कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जलमार्ग निम्न हैं-
    1. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या - 1: इसका निर्माण 1986 ई० में गंगा नदी पर प्रयागराज से हल्दिया के बीच किया गया। इस जलमार्ग से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल लाभांवित होता है। इसकी लंबाई 1620 km है।
    2. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-2 : इसका निर्माण 1988 ई० में ब्रह्मपुत्र नदी पर असम राज्य में सदिया से धुबरी के बीच स्थित है। इसकी लंबाई 891 km है। इस जलमार्ग से मुख्यतः लाभांवित होने वाला राज्य असम है।
    3. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-3 : इसका निर्माण 1993 ई० में केरल में कोल्लम कोट्टापुरम के बीच स्थापित किया गया। इस जलमार्ग का संबंध मुख्यतः पश्चिमी तटीय नहर से है। इसकी लंबाई 375 km है।
    4. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-4 : इसका निर्माण 2008 ई० में काकीनाडा से मरक्कानन के बीच हुआ। इस जलमार्ग का संबंध कृष्णा और गोदावरी दोनों नदियों से है। इसकी कुल लम्बाई 2916km है। इस जलमार्ग से लाभांवित होने वाला राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु है ।
    5. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या-5 : इस जलमार्ग का विस्तार मुख्यत: ओडिशा राज्य में ब्राह्मणी नदी पर तलचर से घमरा के बीच है। इस जलमार्ग का निर्माण 2008 ई० में हुआ है। इसकी लंबाई 588 km है।
    6. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या - 6 : इस जलमार्ग का संबंध बराक नदी से है इसका विस्तार मुख्यतः लखीपुर (असम) से भागा ( बांग्लादेश) के बीच है। इसकी लंबाई लगभग 526 km है।
  • इस जलमार्ग से लाभांवित होने वाला राज्य अरूणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा है।
  • वर्तमान में भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या - 4 है जबकि सबसे छोटा राष्ट्रीय जलमार्ग राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 69 है जो तमिलनाडु राज्य में मणिमुधाई नदी के तट पर है। इसकी लंबाई 5 km है।
  • वायु परिवहन : भारत में वायु परिवहन की शुरूआत 1911 ई० में डाक सेवा के रूप में इलाहाबाद से नैनी के बीच हुई। भारत में वायु परिवहन का राष्ट्रीयकरण 1953 ई० में हुआ है। भारत में वायु परिवहन का प्रबंधन और निरीक्षण भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण के द्वारा किया जाता है। भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण की स्थापना अप्रैल, 1995 ई० में हुआ।
हवाई अड्डा स्थान
वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पोर्ट ब्लेयर
सुभाषचन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कोलकाता
गोपीनाथ बारदोलोइ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा गुवाहाटी
इंदिरा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली
चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ
लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वाराणसी
छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मुंबई
देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा इंदौर
स्वामी विवेकानन्द अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर
जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पटना
मीनाम्बकम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चेन्नई
बागडोगरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सिलीगुड़ी (बंगाल)
डॉ॰ भीमराव अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर
केम्पेगोंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बंगलुरू
ताबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा गोवा
राजीव गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद
सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अहमदाबाद
कालीकट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कोझीकोड (केरल)
नांदिबचेरी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा केरल
श्रीगुरु रामदासपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उत्तर

1. भारत में सबसे ऊँची सड़क कहाँ मिलती है ?
(a) दार्जिलिंग में 
(b) शिमला में
(c) पश्चिमी घाट में
(d) लेह में
2. ग्रैंड-ट्रंक रोड किस नाम से जाना जाता है ?
(a) NH-1 ए NH-2
(b) NH-8
(c) NH-3
(d) NH-10
3. भारत में रेलमार्गों की कुल लंबाई कितनी है (31 मार्च 2013 तक ) ? 
(a) 63,332 किलोमीटर 
(b) 65,436 किलोमीटर
(c) 64,015 किलोमीटर
(d) 63,327 किलोमीटर
4. पर्वतीय भाग में किस प्रकार के रेलमार्ग बनाए गए हैं ?
(a) बड़ी लाइन
(b) सँकरी लाइन
(c) छोटी लाइन
(d) इनमें से कोई नहीं
5. पूर्वोत्तर रेलवे का मुख्यालय कहाँ है ?
(a) कटिहार में
(b) मुजफ्फरपुर में
(c) झाँसी में
(d) गोरखपुर में
6. विवेक एक्सप्रेस कहाँ से कहाँ तक जाती है ?
(a) जम्मू से हावड़ा तक
(b) नई दिल्ली से मुंबई तक
(c) डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक
(d) गुवाहाटी से नई दिल्ली तक
7. बरौनी में किस मार्ग से कच्चा तेल पहुँचाया जाता है ?
(a) रेलमार्ग से
(b) पक्की सड़क
(c) पाइपलाइन से
(d) वायुयान से
8. मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई पत्तन का नया नाम क्या है ? 
(a) सांताक्रूज हवाई पत्तन
(b) इंदिरा गांधी हवाई पत्तन
(c) छत्रपति शिवाजी हवाई पत्तन
(d) सुभाषचंद्र बोस हवाई पत्तन
9. इनमें सबसे दक्षिणी पंत्तन कौन है ?
(a) कांडला
(b) कोच्चि
(c) तूतीकोरिन
(d) पारादीप
10. सिकंदराबाद किस रेलवे क्षेत्र का मुख्यालय है ?
(a) उत्तर - पूर्व सीमांत रेलवे का
(b) दक्षिण - पूर्व रेलवे का
(c) दक्षिण मध्य रेवले का
(d) पश्चिम-मध्य रेलवे का
11. राँची किस रेलवे क्षेत्र में स्थित है ?
(a) दक्षिण रेलवे क्षेत्र
(b) दक्षिण - पूर्व रेलवे क्षेत्र
(c) दक्षिण-पश्चिम रेलवे क्षेत्र
(d) दक्षिण-मध्य रेलवे क्षेत्र
12. भारत में कितने डाकघर थे (31 मार्च 2021 तक ) ?
(a) 50 हजार
(b) 125 हजार
(c) 154 हजार
(d) 255 हजार से ऊपर
13. हल्दिया कहाँ स्थित है ?
(a) चेन्नई के निकट
(b) कोलकाता के निकट
(c) मुंबई के निकट
(d) गोवा के निकट
14. इनमें भारत किस वस्तु का मुख्य रूप से आयात करता है?
(a) पेट्रोलियम
(b) गेहूँ
(c) कोयला
(d) सूती कपड़ा
15. भारत में कितने आकाशवाणी केंद्र हैं ?
(a) 52
(b) 152
(c) 403
(d) लगभग 450
16. भारत में टेलीफोन की सेवाएँ कब आरंभ हुई ?
(a) 1815 में
(b) 1881 में
(c) 1912 में
(d) 1947 में
17. इनमें कौन व्यापारिक केंद्र गंगा नदी के तट पर स्थित नहीं है ?
(a) कानपुर
(b) भागलपुर 
(c) जबलपुर 
(d) वाराणसी
18. दिल्ली से कोलकाता तक की राष्ट्रीय सड़क किस नाम से प्रसिद्ध है ?
(a) NH-1
(b) NH-2
(c) NH-4
(d) NH-5
19. भारत के किस राज्य में सड़कों की लंबाई सबसे अधिक है ?
(a) बिहार में 
(b) तमिलनाडु में
(c) उत्तर प्रदेश में
(d) केरल में
20. भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किस वर्ष हुआ था ?
(a) 1986 में
(b) 1988 में
(c) 1989 में
(d) 1985 में
21. निम्नलिखित में कौन नई आर्थिक नीति का अंग नहीं है ?
(a) राष्ट्रीयकरण
(b) वैश्वीकरण
(c) उदारीकरण 
(d) निजीकरण
22. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. 'नागपुर योजना' का संबंध सड़क विकास योजना से है।
2. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक स्वायत्तशासी निकाय है।
3. राष्ट्रीय महामार्गों के विकास, रख-रखाव तथा प्रचालन की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सौंपी गई है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 2
(d) 1, 2 और 3
23. राष्ट्रीय राजमार्ग विकास परियोजनाओं के संदर्भ में कौन-सा/से कथन सही है / हैं ?
1. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरूआत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के एक भाग के रूप में की गई थी।
2. उत्तर - दक्षिण तथा पूर्व-पश्चिम गलियारा परियोजना भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। गुजरात को
3. पूर्वी - पश्चिमी गलियारे का उद्देश्य असम से जोड़ना है।
कूट :
(a) केवल 1 
(b) केवल 1 और
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
24. निम्नलिखित में से सीमा सड़क संगठन ( BRO) की स्थापना किस वर्ष की गई ? 
(a) 1960 
(b) 1963
(c) 1972
(d) 1957
25. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. सीमा सड़क संगठन का उद्देश्य उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी सीमा से सटी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के विकास से आर्थिक विकास को गति वरक्षा तैयारियों को मजबूती प्रदान करना है।
2. राष्ट्रीय महामार्ग NHI -1 दिल्ली से कोलकाता के बीच विस्तृत है।
3. सीमा सड़क संगठन ( बी.आर.ओ.) सड़कें बनाने व अनुरक्षण करने के साथ-साथ अति ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ हटाने की जिम्मेदारी भी संभालना है।
कूट :
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1,2 और 3
26. भारतीय रेल के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. भारत में वर्ष 1905 से रेल परिवहन की शुरूआत की गई।
2. पहली रेल लाइन मुंबई से थाणे के बीच निर्मित की गई।
3. भारतीय रेल को 14 जोन में विभाजित किया गया है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही नहीं है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
27. कोंकण रेलवे निम्नलिखित में से किन दो राज्यों को जोड़ती है ?
(a) महाराष्ट्र - केरल
(b) गुजरात - कर्नाटक
(c) राजस्थान - आंध्र प्रदेश
(d) महाराष्ट्र - कर्नाटक
28. भारतीय रेल (रेलवे पटरी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. ब्रॉड गे (Broad Gauge) या बड़ी लाइन में रेल पटरियों के बीच की दूरी 1.616 मीटर होती है।
2. छोटी लाइन (Narrow Gauge) रेल प्राय: पर्वतीय क्षेत्रों तक सीमित है।
3. छोटी लाइन में दो रेल पटरियों के बीच की दूरी 762 मीटर होती है।
उपर्युक्त में से कौन - सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1 और 2 
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 3
(d) उपर्युक्त सभी
29. भारत का राष्ट्रीय जलमार्ग-2 किस नदी पर तथा किन दो स्थान के बीच पड़ता है ? 
(a) गंगा नदी - (प्रयागराज - हल्दिया)
(b) ब्रह्मपुत्र नदी - (सादिया - धुबरी )
(c) पश्चिमी तट नहर - ( कोट्टापुरम - कोल्लम)
(d) इनमें से कोई नहीं 
30. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
1. भारत में वायु परिवहन की सर्वप्रथम शुरूआत प्रयागराज से नैनी के बीच की गई।
2. वायु परिवहन का राष्ट्रीकरण 1953 में हुआ था ।
3. राष्ट्रीय वायु परिवहन क्षेत्र में सुरक्षित, सक्षम वायु यातायात एवं संचार सेवाएँ प्रदान करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) उत्तरदायी है।
4. 'पवन हंस' एक हेलीकॉप्टर सेवा है।
उपर्युक्त में से कौन -सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 2 और 4 
(d) 1, 2, 3 और 4
31. तेल एवं गैस पाइपलाइन के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
1. इसमें गैसों व तरल पदार्थों के साथ ठोस पदार्थों को भी घोल या गारा में बदलकर परिवहित किया जा सकता है। 
2. ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) कच्चे तेल एवं प्राकृति गैस के अन्वेषण, उत्पादन और परिवहन में संलग्न है।
3. एशिया में पहली देशपारीय पाइपलाइन का निर्माण भारत के असम राज्य में नाहरकटिया तेल क्षेत्र से बरौनी के तेलशोधन कारखाने के बीच हुआ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) उपर्युक्त सभी
32. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. सभी वैयक्तिक संचार तंत्रों में इंटरनेंट सर्वाधिक प्रभावी एवं अधुनातन है।
2. भारत में रेडियो का प्रसारण रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे द्वारा प्रारंभ किया गया था।
3. ऑल इंडिया रेडियो सिर्फ सूचना व शिक्षा कार्यक्रमों को ही प्रसारित करता है। 
4. उपग्रह संचार आर्थिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्व नहीं रखते हैं।
उपर्युक्त में से कौन - सा /से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 3 और 4
(d) केवल 2 और 4
33. निम्नलिखित में से किस संचार तंत्र का उपयोग ई-कॉमर्स तथा मौद्रिक लेन-देन के लिये अधिक किया जा रहा है?
(a) टेलीफोन
(b) इंटरनेट 
(c) ईमेल
(d) टेलीविजन
34. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इंडियन नेशनल सेटेलाइट सिस्टम ( INSAT ) तथा इंडियन रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट सिस्टम (IRS) उपग्रह प्रणाली से ही संबद्ध है।
2. इनसैट बहुउद्देश्यीय उपग्रह प्रणाली है।
3. नेशनल रिमोट सेंसिंग एजेंसी ( NRSA ) हैदराबाद में स्थित है।
4. IRS उपग्रह अनेक वर्णक्रमीय (स्पेक्ट्रम) बैंड (समूह) को एकत्रित करते हैं तथा विविध उपयोगों हेतु भू-स्टेशनों पर संप्रेषित करते ।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 4
(c) केवल 3
(d) 1, 2, 3 और 4
35. भारत की 'स्वर्णिम चतुर्भुज' परियोजना जोड़ती हैं-
(a) दिल्ली - मुंबई - चेनई - कोलकाता को
(b) दिल्ली - झाँसी - बंगलूरू - कन्याकुमारी को
(c) श्रीनगर - दिल्ली - कानपुर - कोलकाता को
(d) पोरबंदर - बंगलूरू - कोलकाता - कानपुर को
36. निम्न में से कौन-सा तट 'कोच्चि बंदरगाह' से संबंधित है? 
(a) मालाबार तट 
(b) कोंकण तट
(c) कोरोमंडल तट
(d) उत्तरी सरकार तट 
37. भारत में देश के कुल यातायात में सड़क यातायात का भाग है-
(a) 100%
(b) 80%
(c) 60%
(d) 40%
38. भारत के निम्न राज्यों में से किसके प्रांतीय राजमार्गों की सकल लंबाई सबसे अधिक है ?
(a) गुजरात
(b) राजस्थान
(c) उत्तर प्रदेश
(d) महाराष्ट्र
39. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना का संबंध किसके विकास से है ?
(a) राजमार्ग
(b) बंदरगाह
(c) विद्युत श्रृंखला (पॉवर ग्रिड)
(d) पर्यटन चक्र ( नेटर्व)
40. 'प्रधानमंत्री भारत जोड़ो परियोजना' संबंधित है-
(a) संचार से
(b) सामाजिक एकीकरण से
(c) नदियों के जुड़ाव से
(d) राजमार्गों के विकास से
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here