General Competition | Geography | भारत की प्राकृतिक वनस्पति

बिना मानवीय हस्तक्षेप के जो पेड़, पौधे, वृक्ष, घास, इत्यादि उगता है, उसे प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।

General Competition | Geography | भारत की प्राकृतिक वनस्पति

General Competition | Geography | भारत की प्राकृतिक वनस्पति

  • बिना मानवीय हस्तक्षेप के जो पेड़, पौधे, वृक्ष, घास, इत्यादि उगता है, उसे प्राकृतिक वनस्पति कहते हैं।
  • प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए कुल क्षेत्रफल के 33% भू-भाग पर वन होना चाहिए ।
  • भारत की प्रथम राष्ट्रीय वन नीति 1952 में आयी हैं, जिसमें संशोधन 1988 ई० में हुआ है। इस वन नीति का लक्ष्य भारत के कुल क्षेत्रफल के 33% भूभाग पर वन लगाया जाना है।
  • भारतीय वन रिपोर्ट फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया नामक संस्था के द्वारा 1987 ई० से प्रत्येक दो वर्ष की अवधि पर जारी किया जाता रहा है।
  • 2021 के आँकड़ों के अनुसार भारत में सर्वाधिक वनों का क्षेत्रफल वाला राज्य मध्य प्रदेश (77,493 वर्ग किमी) तथा सबसे कम वनों का क्षेत्रफल वाला राज्य हरियाणा (1603 वर्ग किमी) है।
  • भारत में कुल 17 राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश ऐसे हैं जहाँ 33% से अधिक वन पाया जाता है। जैसे-मध्य प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, लक्षद्वीप इत्यादि ।
  • प्रतिशतता के आधार पर सर्वाधिक वन प्रतिशत वाला राज्य मिजोरम (84% से अधिक) है।
  • प्रतिशतता के आधार पर सबसे कम वन प्रतिशत वाला राज्य हरियाणा है।
  • केन्द्रशासित प्रदेशों में सर्वाधिक वन प्रतिशत वाला केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप जबकि सबसे कम वन प्रतिशत लद्दाख में पाया जाता है।
  • भारतीय वन अनुसंधान केन्द्र देहरादून में स्थित हैं।
  • सामाजिक वानिकी : समाज के लोगों के हस्तक्षेप से सरकारी भूमि पर जो वनों का विस्तार किया जाता है उसे सामाजिक वानिकी कहते हैं। इस कार्यक्रम की शुरूआत 1978 ई० से हुई है। 1980 ई० में इस कार्यक्रम को छठी पंचवर्षीय योजना का अंग बनाया गया।
  • कृषि वानिकी : किसी भूमि पर जब कृषि कार्य के साथ-साथ वन लगाये जाते हैं उसे ही कृषि वानिकी कहते हैं। कृषि वानिकी से मृदा अपरदन को रोका जाता है। 
  • वर्षा के आधार पर वनस्पति कई प्रकार के होते हैं-
    1. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनस्पति : वैसा क्षेत्र जहाँ 250 cm से अधिक वर्षा होता है उन क्षेत्रों में पायी जाने वाली वनस्पति को उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनस्पति कहा जाता है। इसके अंतर्गत आने वाले वन सदा हरा-भरा रहता है जिस कारण इसे सदाबहार वनस्पति भी कहते हैं। यह वनस्पति पश्चिमी घाट, उत्तरी-पूर्वी पहाड़ी अंडमान निकोबार द्वीप समूह इत्यादि क्षेत्रों में पायी जाती हैं।
      • Note : (i) अंडमान निकोबार द्वीप समूह को उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनस्पति का घर कहा जाता है।
        (ii) सभी प्रकार की वनस्पतियों में सर्वाधिक उत्पादकता वाला वनस्पति उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनस्पति है। इसके प्रमुख वृक्ष निम्न हैं, जैसे- बाँस, रबड़, सिनकोना, आबनूस, रोजवुड इत्यादि ।
    2. अर्ध सदाबहार वनस्पति : वैसा क्षेत्र जहाँ 200 cm से 250 cm के बीच वर्षा होता है, उन क्षेत्रों में पायी जाने वाली वनस्पति को अर्धसदाबहार वनस्पति कहा जाता है। इस वनस्पति के प्रमुख वृक्ष साइडर, होलक, चंपा इत्यादि प्रमुख हैं। यह वन पश्चिमी घाट, मेघालय का पठारी इलाका, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पाया जाता है।
    3. उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वनस्पति : वैसा क्षेत्र जहाँ 100 cm से 200 cm के बीच में वर्षा होता हैं, उन क्षेत्रों में पायी जाने वाली वनस्पति उष्ण कटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वनस्पति कहलाता है। भारत में सबसे ज्यादा यही वनस्पति पायी जाती है। वसंत एवं ग्रीष्म ऋतु के शुरू होने पर यह वनस्पति पत्ता गिरा देती है जिस कारण इसे पर्णपाती वनस्पति कहते हैं। इसके प्रमुख वृक्ष सागवान, शीशम, सखवा, साल, आम, कटहल, चंदन इत्यादि है। यह वनस्पति मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश में पायी जाती है।
  • उष्ण कटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनस्पति : वैसा क्षेत्र जहाँ 70 cm से 100 cm के बीच में वर्षा होता है, उन क्षेत्रों में जो वनस्पति पायी जाती है, उसे उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनस्पति कहा जाता है। इसके प्रमुख वृक्ष तेंदु, बेल इत्यादि हैं।
  • शुष्क कटीली वनस्पति : वैसा क्षेत्र जहाँ 70 cm से कम वर्षा होता है उन क्षेत्रों में पायी जाने वाली वनस्पति शुष्क कटीली वनस्पति कहलाती है, जैसे- बबूल, खजूर इत्यादि ।
  • सवाना वनस्पति : वैसा क्षेत्र जहाँ 40-60cm के बीच में वर्षा होता है, उन क्षेत्रों में पायी जाने वाली वनस्पति को सवाना वनस्पति कहते हैं। इस वनस्पति के अंतर्गत छोटे-छोटे घास के मैदान तथा छोटी-छोटी वृक्ष और झारियाँ आती है।
  • मरूस्थलीय वनस्पति : वैसा क्षेत्र जहाँ 50 cm से कम वर्षा होता है, उन क्षेत्रों में पायी जाने वाली वनस्पति मरुस्थलीय वनस्पति कहलाती है। जैसे- नागफनी, आकाशिया के वृक्ष इत्यादि ।
  • ज्वारीय वनस्पति : भारत के समुद्र तटीय राज्यों में ज्वारीय वनस्पति पायी जाती है। भारत में सबसे ज्यादा ज्वारीय वनस्पति पश्चिम बंगाल राज्य में पायी जाती है ! पश्चिम बंगाल के बाद दूसरा सबसे अधिक ज्वारीय वनस्पति गुजरात राज्य में पायी जाती है। ज्वारीय जन के प्रमुख वृक्ष सुंदरी और मैंग्रोव है। ज्वारीय वनस्पति को कई अन्य नाम जैसे- अनूप वन, कच्छ वनस्पति, वेलांचली वन कहा जाता है।
Note : 1. समुद्री और स्थलीय पारिस्थितिकी के बीच ज्वारीय वनस्पति सेतु के रूप में काम करता है ।
2. पश्चिमी हिमालय की तुलना में पूर्वी हिमालय में जैव विविधता अधिक पायी जाती है क्योंकि पूर्वी हिमालय विषुवत रेखा के नजदीक स्थित हैं तथा इन क्षेत्रों में अधिक होता है।
3. यूकेलिप्टस को पारिस्थितिकी का आतंकवाद कहा जाता है।
4. प्लास को जंगल की आग कहा जाता है। (ब्यूटियामोनोस्पर्मा)
  • आर्द्र भूमि (Wetlands) : वैसा क्षेत्र जहाँ नम और शुष्क दोनों प्रकार के वातावरण मौजूद हो उसे आर्द्र भूमि कहा जाता है। आर्द्रभूमि वाला क्षेत्र जैव विविधता को लेकर महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए आर्द्र भूमि का संरक्षण प्रदान किया जाता है। आर्द्र भूमि के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 2 फरवरी को विश्व आर्द्र भूमि दिवस मनाया जाता है।
  • विश्व के समस्त आर्द्र भूमियों को संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से ईरान के रामसर शहर में 1971 में सम्मेलन आयोजित किया गया जिसे रामसर सम्मेलन कहते हैं।
  • भारतीय आर्द्र भूमि को रामसर साइट्स में शामिल किया जाना प्रारंभ 1982 ई० से हुआ।
  • बिहार का एकमात्र बेगुसराय का कांवर ताल झील को रामसर साइट्स में शामिल किया गया है। वही भारत के भीतर सर्वाधिक उत्तर प्रदेश के 10 स्थलों को रामसर साइट्स में शामिल किए गए हैं। जैसे - बखिरा वन्य जीव अभ्यारण्य, हैदरपुर आर्द्र भूमि, ऊपरी- गंगा नदी तंत्र, etc.
  • वर्तमान में भारत के 49 स्थलों को रामसर साइट्स में शामिल किए गए हैं। फरवरी, 2022 ई० में 2 स्थलों को रामसर साइटस में शामिल किया गया है जो निम्न हैं- 1. गुजरात का खिजड़िया वन्य जीव अभ्यारण्य और 2. उत्तर प्रदेश का बखिरा वन्य जीव अभयारण्य।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं उत्तर

1. इनमें कौन वन्य पदार्थ नहीं हैं ?
(a) इमारती लकड़ी 
(b) लाह
(c) ताँबा
(d) बाँस
2. महोगनी किस वन की उपज है ?
(a) पतझड़ वन
(b) चिरहरित वन
(c) कोणधारी वन
(d) ज्वारीय वन  
3. इनमें वनों का सबसे ऊँचा क्षेत्र कौन है ?
(a) कश्मीर से कुमाऊँ तक का क्षेत्र
(b) असम क्षेत्र
(c) नीलगिरि क्षेत्र
(d) मालाबार तटीय क्षेत्र
4. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ?
(a) मध्य प्रदेश में
(b) हिमालच प्रदेश में
(c) गुजरात में
(d) असम में
5. इनमें उत्तराखंड का अभयारण्य कौन है ?
(a) कार्बेट
(b) कान्हा
(c) शिवपुरी
(d) रणथंभौर
6. गिर कहाँ स्थित है ?
(a) राजस्थान में
(b) गुजरात में
(c) असम में
(d) मिजोरम में
7. भारत के किस राज्य में सुरक्षित वन सबसे अधिक मिलते हैं?
(a) झारखंड में 
(b) महाराष्ट्र में
(c) असम में
(d) मध्य प्रदेश में 
8. इनमें कौन कथन सही नहीं है ?
(a) वनों से भूमि कटाव रूकता है।
(b) वनों से पशुओं के लिए पर्याप्त चारा प्राप्त होता है।
(c) ऊष्मा जलवायु मिलने के कारण वनों से तापमान मे कमी आती है।
(d) वनों की उपस्थिति से नदियो में बाढ़ आ जाती है।
9. इनमें कौन वन्य जीव नहीं हैं ?
(a) भेड़िया
(b) भालू
(c) हाथी
(d) गाय
10. नदियों के डेल्टा भाग में किस प्रकार के वन मिलते हैं ?
(a) पतझड़ वन 
(b) ज्वारीय (मैग्रांत्र) वन
(c) सदाबहार वन
(d) शुष्क वन
11. देवदार के पेड़ किस प्रकार के वन में उगा करते हैं ?
(a) पर्णपाती वन में  
(b) पर्वतीय वन में
(c) शुष्क वन में
(d) चिरहरित वन में
12. नारियल, काजू और रवर के पेड़ अधिक कहाँ मिलते हैं ?
(a) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में में
(b) पूर्वी हिमालयी क्षेत्र
(c) मालाबार तटीय क्षेत्र में
(d) असम क्षेत्र में
13. निम्नांकित में कौन भारत को छोड़ अन्य देश में दुर्लभ है ?
(a) भालू और गीदड़
(b) बाघ और सिंह
(c) गधे और हाथी
(d) हनुमान और हरिण
14. इनमें कौन हमारे देश से प्रायः लुप्त हो चुका है ?
(a) चीता
(b) हनुमान
(c) गैंडा
(d) तेंदुआ
15. इनमें कौन शाकाहारी नहीं है ? 
(a) गैंडा
(b) बारहसिंगा
(c) हरिण
(d) भेड़िया
16. इनमें किस पेड़ क लकड़ी बहुत कड़ी होती हैं ?
(a ) देवदार
(b) इंसलॉक 
(c) सागवान
(d) बलुत
17. इनमें कौन वन और वन्य प्राणियों के विनाश का कारण नहीं बनता ?
(a) कृषि क्षेत्रों में अत्यधिक वृद्धि
(b) बड़े पैमाने पर विकास कार्यों का होना
(c) व्यापार की वृद्धि
(d) पशुचारण और लकड़ी कटाई
18. 2001 में भारत में वनाच्छादित भू-भाग देश के कुल भू-भाग का कितना प्रतिशत था ?
(a) 19.27
(b) 20.60
(C) 20
(d) 25
19. भारत की राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार, देश के कितने प्रतिशत भू-भाग पर वन रहना चाहिए ?
(a) 20 
(b) 22.5
(c) 33.3
(d) 40
20. भारत के किस राज्य में वनाच्छादित भू-भाग का क्षेत्र सबसे अधिक है ?
(a) केरल
(b) कर्नाटक
(c) मध्य प्रदेश
(d) उत्तर प्रदेश
21. वन संरक्षण और प्रबंधन की दृष्टि से वनों को कितने वर्गों में रखा गया है ?
(a) 3
(b) 4
(c) 5
(d) 6
22. भारतीय संविधान की धारा 21 का संबंध किससे है ?
(a) जल संसाधन संरक्षण
(b) मृदा संसाधन संरक्षण
(c) वन्य जीव और वनस्पतियों का संरक्षण
(d) सभी प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण
23. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु अफ्रीकी कन्वेंशन किस वर्ष हुआ था ?
(a) 1960 में
(b) 1968 में
(c) 1972 में
(d) 1980 में
24. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है ?
(a) तोता
(b) कबूतर
(c) मोर
(d) हंस
25. भारत में सफेद बाघ के लिए प्रजनन केंद्र किस राज्य में स्थापित किया है ?
(a) महाराष्ट्र में
(b) गुजरात में
(c) ओडिशा में
(d) आंध्र प्रदेश में
26. किस वर्ग की विलुप्त प्रजातियों की संख्या सबसे अधिक है ?
(a) वनस्पति 
(b) पक्षी
(c) मछलियाँ
(d) सरीसृप
27. किस भाग में मैंग्रोव वन का विस्तार सबसे अधिक है ?
(a) पूर्वोत्तर राज्य
(b) पश्चिमी तट
(c) सुंदरवन
(d) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह
28. चरक का संबंध किस देश से है ?
(a) नेपाल 
(b) भारत
(c) श्रीलंका
(d) चीन
29. चिपको आंदोलन से संबंधित व्यक्ति कौन है ?
(a) सुंदरलाल बहुगुणा 
(b) मेघा पाटेकर
(c) अमत्वं सेन 
(d) हेमवतीनंदन बहुगुणा
30. वह वनस्पति जो मनुष्य की सहायता के बिना अपने आप पैदा होती है और लंबे समय तक बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के उगती है, इस प्रकार की वनस्पति को कहते हैं-
(a) देशज वनस्पति (Endemic or Indigenous Vegetation)
(b) विदेशज वनस्पति (Exotic Vegetation)
(c) अक्षत वनस्पति (Virgin Vegetation)
(d) इनमें से कोई नहीं
31. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भारत के किन-किन क्षेत्रों में पाये जाते हैं ?
1. पश्चिमी घट के पूर्वी ढाल पर
2. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में
3. अरावली पर्वत श्रृंखला पर
4. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की पहाड़ियों पर
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2 और 4
(d) केवल 3 और 4
32. निम्नलिखित में से कौन-सा से कथन उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों के संदर्भ में सही है/हैं ?
1. ये वन शीत और शुष्क प्रदेशों में पाये जाते हैं।
2. इन वन क्षेत्रों में वार्षिक वर्षा 200 सेंटीमीटर से अधिक होती है।
3. ये वन विरल होते हैं।
कूट :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
33. भारत में सर्वाधिक क्षेत्र पर किस प्रकार के वनों का विस्तार है ?
(a) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन
(b) कँटीले वन
(c) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
(d) पर्वतीय वन
34. चंदन, आँवला, महुआ, सागौन, बाँस आदि प्रजातियों के वृक्ष किस प्रकार के वनों मं पाये जाते हैं ?
(a) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
(b) शीतोष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन
(c) आर्द्र पर्णपाती वन
(d) शुष्क पर्णपाती वन
35. शुष्क पर्णपाती वनों के संदर्भ में विचार कीजिये -
1. ये वन उन क्षेत्रों में पाये जाते हैं, जहाँ वर्षा 70 से 100 सेंटीमीटर होती है।
2. शुष्क ऋतु शुरू होते ही शुष्क पर्णपाती वृक्षों के पत्ते झड़ जाते हैं और घास के मैदान में नग्न पेड़ खड़े रह जाते हैं।
उपर्युक्त में से कौन- सा/से कथन सत्य है / हैं ? 
(a) केवल 1 
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
36. हिमालयी पर्वतीय क्षेत्र में नीचे से ऊपर की ओर जाने पर पाई जाने वाली वनस्पति का सही क्रम कौन-सी है ?
(a) पर्णपाती वन - आर्द्र शीतोष्ण कटिबधाय वन - शीतोष्ण कटिबंधीय घास - लाइकेन
(b) पर्णपाती वन - आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय वन - लाइकेन - शीतोष्ण कटिबंधीय घास
(c) आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय वन - पर्णपाती वन - लाइकेन- शीतोष्ण कटिबंधीय घास
(d) आर्द्र शीतोष्ण कटिबंधीय वन - पर्णपाती वन - शीतोष्ण कटिबंधीय घास - लाइकेन 
37. बहुमूल्य वृक्ष प्रजाति 'देवदार के वन' पाये जाते हैं-
(a) पूर्वी हिमालय में
(b) पश्चिमी हिमालय में 
(c) पश्चिमी घाट में
(d) नीलगिरि पर्वत श्रृंखला में 
38. प्रायद्वीपीय भारत में पर्वतीय वन मुख्यतः पाये जाते हैं-
1. पश्चिमी घाट में
2. पूर्वी घाट में
3. नीलगिरि पर्वत श्रृंखला में
4. विंध्याचल पर्वत श्रृंखला में
कूट :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) केवल 3 और 4
39. भारत में 'शोलास' वन पाये जाते हैं-
1. नीलगिरी पहाड़ियों पर
2. विंध्याचल पहाड़ियों पर
3. अन्नमलाई पहाड़ियों पर
4. पालनी पहाड़ियों पर
कूट :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 3 और 4
(d) केवल 1, 3 और 4
40. मैंग्रोव वनों के संदर्भ में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये :
1. मैंग्रोव तटवर्ती क्षेत्रों में जहाँ ज्वार-भाटा आते हैं, वहाँ की सबसे महत्वपूर्ण वनस्पति है ।
2. मैंग्रोव पौधों की जड़ें पानी में डूबी रहती है।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ?
(a) केवल 1 
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो । और न ही 2
41. निम्नलिखित में से किन नदियों के डेल्टाई भाग में मैंग्रोव वन पाये जाते हैं ?
1. गंगा
2. गोदावरी
3. महानदी
4. कृष्णा
कूट:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) उपर्युक्त सभी
42. सामाजिक वानिकी में शामिल किया जाता है-
1. शहरी वानिकी 
2. ग्रामीण वानिकी
3. मरुस्थलीय वानिकी
4. फॉर्म वानिकी
कूट :
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1, 2 और 3
(d) केवल 1, 2 और 4
43. निम्नलिखित में से कौन-सा / से युग्म सुमेलित है / हैं ?
1. वन्य प्राणी अधिनियम - 1972 
2. प्रोजेक्ट टाइगर - 1973
3. प्रोजेक्ट एलीफेंट - 1992
कूट:
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 3
(d) उपर्युक्त सभी
44. वन्य प्राणी अधिनियम, 1972 के संबंध में नीचे दिये गए कथनों पर विचार कीजिये :
1. यह अधिनियम वन्य प्राणियों के संरक्षण की कानूनी रूपरेखा तैयार करता है ।
2. इस अधिनियम में नेशनल पार्क, पशु विहार जैसे संरक्षित क्षेत्रों को कानूनी सहायता प्रदान की गई है।
उपर्युक्त में से कौन -सा/से कथन सत्य है हैं ?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here